फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   This time, daughters will also be seen competing in the 76-year-old wrestling competition, with wrestlers from several states taking to the mat.

Ambala News: 76 साल पुराने दंगल में इस बार बेटियों का भी दमखम, मैट पर उतरेंगे कई प्रदेशों के पहलवान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 03:16 AM IST
विज्ञापन
This time, daughters will also be seen competing in the 76-year-old wrestling competition, with wrestlers from several states taking to the mat.
Congress workers holding a protest march clashed with the police. - फोटो : Congress workers holding a protest march clashed with the police.
- 16 से 18 अक्तूबर तक रामलीला मैदान में होगा आयोजन, मिलेंगे लाखों के पुरस्कार
विज्ञापन

- 1948 से लगातार हो रहा आयोजन, 17 अक्तूबर को महिला पहलवानों की कुश्तियां होंगी
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। अखाड़े की मिट्टी से शुरू हुई कुश्ती की परंपरा अब मैट तक पहुंच चुकी है। करनाल का श्री जगदंबा देवी पंखा दंगल इस बदलाव का गवाह बनेगा। कमेटी की ओर से 76वां वार्षिक दंगल 16 से 18 अक्तूबर तक रामलीला मैदान में आयोजित होगा। विभिन्न प्रदेशों के नामी पुरुष पहलवानों के साथ इस बार महिला पहलवान भी दांव-पेच आजमाएंगी। दंगल को लेकर पहलवानों ने राम व्यायामशाला में सुबह-शाम अभ्यास शुरू कर दिया है।
कमेटी के उपप्रधान पाला राम पहलवान ने बताया कि दंगल में बेहतर प्रदर्शन के लिए पहलवान नियमित अभ्यास कर रहे हैं। आयोजन में होने वाली सभी कुश्तियां मैट पर करवाई जाएंगी। दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक होने वाली कुश्तियों में देशभर के पहलवानों के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

दंगल में महिला पहलवानों की कुश्तियां 17 अक्तूबर को होंगी। लड़कियों के मुकाबलों के लिए 60 से 75 किलोग्राम वजन वर्ग रखा गया है। महासचिव फूल सिंह और कोषाध्यक्ष राजिंद्र नंबरदार ने कहा कि महिला पहलवान खेल के क्षेत्र में लगातार देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। उपप्रधान पाला राम पहलवान ने बताया कि कमेटी वर्ष 1948 से लगातार हर साल दंगल का आयोजन करती आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलेगा इनाम
- गुर्ज का इनाम : 1,01,000 रुपये, इसमें विजेता को 51 हजार, उप विजेता को 30 हजार और तीसरे स्थान पर रहने वाले पहलवान को 20 हजार रुपये व शील्ड दी जाएगी।
- लड़कियों की कुश्ती : 60 से 75 किलो वजन वर्ग में गुर्ज का इनाम 21 हजार रुपये होगा। विजेता को 14 हजार, उप विजेता को सात हजार रुपये और एक शील्ड दी जाएगी।

Congress workers holding a protest march clashed with the police.

Congress workers holding a protest march clashed with the police.- फोटो : Congress workers holding a protest march clashed with the police.

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed