फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Third grade children will be made proficient by 31

Ambala News: तीसरी कक्षा के बच्चों को 31 तक बनाएंगे निपुण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Third grade children will be made proficient by 31
जिला मौलिक ​शिक्षा अ​धिकारी सुधीर कालड़ा। विभाग
अंबाला सिटी। जिले के सभी 478 राजकीय प्राथमिक स्कूलों की मेगा मॉनिटरिंग 11 और 12 मार्च को होगी। मॉनिटरिंग में कक्षा पहली, दूसरी और तीसरी के छात्रों की हिंदी व गणित विषय से संबंधित दक्षताओं का आंकलन किया जाएगा। यह मेगा मॉनिटरिंग निपुण हरियाणा मिशन के तहत अंबाला को निपुण जिला बनाने के उद्देश्य से की जा रही है।
विज्ञापन


महत्वाकांक्षी परियोजना होगी संचालित

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने बताया कि निपुण राज्य मिशन, निपुण भारत कार्यक्रम के तहत भारत सरकार की नई शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत एक महत्वाकांक्षी परियोजना है, जोकि भारत के प्रत्येक राज्य में चलाई जा रही है और प्रत्येक राज्य ने इसके लिए अपने अलग-अलग लक्ष्य निर्धारित किए हुए हैं। निपुण हरियाणा मिशन के तहत हरियाणा शिक्षा विभाग ने सत्र 31 मार्च 2026 तक राज्य के तीसरी कक्षा तक के सभी बच्चों को निपुण बनाने का लक्ष्य रखा है। यह मेगा मॉनिटरिंग निपुण हरियाणा मिशन के इसी लक्ष्य के तहत अंबाला को निपुण जिला बनाने के उद्देश्य से की जा रही है।
विज्ञापन




इस मेगा मॉनिटरिंग के लिए जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, खंड संसाधन समन्वयक, सभी संकुल मुखिया, बीआरपी तथा एबीआरसी की ड्यूटी लगाई गई है। इस मेगा मॉनिटरिंग के तहत जिले के सभी 478 स्कूलों के कक्षा पहली, दूसरी और तीसरी के छात्रों की हिंदी व गणित विषय से संबंधित दक्षताओं का आंकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालड़ा ने बताया कि जिले के कुल 478 स्कूलों में यह आंकलन अधिकारियों की ओर से जिला मौलिक शिक्षा कार्यालय अंबाला की ओर से विशेष रूप से तैयार किए हुए गूगल फॉर्म का प्रयोग करते हुए ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।



बच्चों से पूछे जाएंगे प्रश्न



गूगल फॉर्म पर ऑनलाइन आंकलन के दौरान स्कूल की कुछ बुनियादी जानकारियों सहित बच्चों से हिंदी और गणित विषय से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसे संबंधित अधिकारी की ओर से मौके पर ही भरा जाएगा। आगामी 17 मार्च से इन कक्षाओं के बच्चों की वार्षिक परीक्षाएं भी होनी हैं, इस लिहाज से यह मेगा मॉनिटरिंग इन बच्चों के लिए प्री-बोर्ड परीक्षा का कार्य करेगी। जिससे यह बच्चे अपनी वार्षिक परीक्षा में भी बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।

जिला एफएलएन समन्वयक मनोज कुमार ने बताया कि डीईईओ सुधीर कालड़ा के नेतृत्व में की जा रही इस मेगा मॉनिटरिंग से प्राप्त डाटा के आधार पर जिले की एफएलएन टीम को शिक्षा विभाग के निपुण लक्ष्य को प्राप्त करने में आगे की रणनीति बनाने में सहायता मिलेगी, ताकि सत्र 2025-26 के अंत तक विभाग की ओर से निर्धारित शत-प्रतिशत निपुण अंबाला के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।




वर्जन

इससे पहले बीते 23 दिसंबर को भी शिक्षा दीक्षा पर्यवेक्षण के अंतर्गत सभी 478 स्कूलों का पर्यवेक्षण किया गया था। उस पर्यवेक्षण रिपोर्ट के आधार पर शिक्षा में पिछड़ रहे बच्चों पर फोकस करते हुए न केवल स्कूलों में मेंटरिंग विजिट को बढ़ाया गया था, बल्कि उपचारात्मक कार्यक्रम भी चलाया था। उक्त कदमों का बच्चों के अधिगम स्तर पर क्या और कैसा प्रभाव पड़ा, यह सब भी इस मेगा मॉनिटरिंग से पता चल पाएगा।



सुधीर कालड़ा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed