फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Thieves broke into a jeweler's shop and stole jewellery worth lakhs.

Ambala News: दीवार तोड़कर सराफ की दुकान में घुसे चोर, लाखों के जेवरात ले उड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke into a jeweler's shop and stole jewellery worth lakhs.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। सर्दी और कोहरे का फायदा चोर उठाने लगे हैं। चोर आए दिन बंद मकान व दुकान के ताले चटाकर पुलिस को खुली चुनौती देते दिखाई दे रहे हैं। पिछले दो दिन में अंबाला के मुख्य बाजार में दूसरी चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

चमेली पुल स्थित सराफा बाजार में लक्ष्मण दास की दुकान में सेंधमारी कर लाखों रुपये के गहनों सहित नकदी पर हाथ साफ कर गए। चोर बुधवार की रात दुकान के ठीक पीछे खाली पड़े प्लाॅट में पहुंचकर चार इंच की दीवार तोड़कर दाखिल हुए। पीड़ित दुकानदार मोहित वर्मा का आरोप है कि दुकान से 40 से 50 लाख रुपये के सोने व चांदी के जेवरात सहित 1 से डेढ़ लाख रुपये की नकदी चोरी हुई है। यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। अंबाला कैंट थाना पुलिस ने दुकानदार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed