फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   There will be a strike in the court today in protest against the misbehavior with the Pradhan

Ambala News: प्रधान से दुर्व्यवहार के विरोध में आज अदालत में रहेगी हड़ताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
There will be a strike in the court today in protest against the misbehavior with the Pradhan
कैथल। जींद की डीएसपी की ओर से जिला बार एसोसिएशन जींद के प्रधान राकेश मलिक के साथ किए दुर्व्यवहार के विरोध में सोमवार को अदालतों का कामकाज बंद रहेगा। यह जानकारी जिला बार एसोसिएशन कैथल के प्रधान बलजिंद्र सिंह मलिक ने दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस बारे में जींद में पूरे हरियाणा के जिला बार एसोसिएशन के प्रधानों की बैठक हुई थी। बैठक में डीएसपी के इस व्यवहार की निंदा की गई और सर्वसम्मति से फैसला लिया कि नौ सितंबर को पूरे प्रदेश में अदालतों का कामकाज ठप रखा जाएगा। साथ यह भी फैसला लिया कि यदि यह मामला नहीं सुलझा तो वर्क सस्पेंड को पूरे सप्ताह तक बढ़ाया जा सकता है। मलिक ने कहा कि वकीलों के आत्म सम्मान के लिए यह कदम उठाना जरूरी है। कहा कि पुलिस की ज्यादती वकीलों के खिलाफ लगातार बढ़ती जा रही है। वर्दी के रौब में पुलिस अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करती है। यह भी बताया कि कोई भी नोटरी पब्लिक या ओथ कमिश्नर किसी भी शपथ पत्र को अटेस्ट नहीं करेगा। साथ ही विधानसभा चुनाव में फॉर्म भरने के लिए जो उम्मीदवार एफिडेविट अटेस्ट करवाने आएंगे उन्हें भी अटेस्ट नहीं किया जाएगा। कोई भी वकील पुलिस की तरफ से अदालत में पेश नहीं होगा और न ही पुलिस का कोई एफिडेविट अटेस्ट करेगा। बताया कि उच्च न्यायालय या अन्य अदालतों में दिए जाने वाले एफिडेविट भी अटेस्ट नहीं किए जाएंगे। जो वकील इन फैसलों का उल्लंघन करेगा तो उस पर 11 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed