फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   There is a burglary in the moving goods train

चलती मालगाड़ी में लगाई सेंध, 8 गेहूं की बोरियां ट्रैक से बरामद, रातभर चला सर्च अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 03:13 AM IST
विज्ञापन
There is a burglary in the moving goods train
चलती मालगाड़ी से चोरों ने गेहूं की बोरियों में सेंध लगा दी। नई दिल्ली से जम्मूतवी जा रही उत्तर संपर्क क्रांति के चालक ने रेलवे ट्रैक किनारे पड़ी बोरियों को देखकर मामले की जानकारी पावर कैबिन को दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद ट्रैक किनारे पड़ी बोरियों को कब्जे में लिया, हालांकि अभी यह साफ नहीं हो सका कि मालगाड़ी से गेहूं की कितनी बोरियां चोरी गईं। यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। उधर आरोपियों की धरपकड़ के लिए आरपीएफ ने पूरी रात अभियान चलाया लेकिन संदिग्ध चोर पकड़ में नहीं आए। आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार की रात लगभग 12.20 बजे स्टेशन अधीक्षक ने आरपीएफ को चोरी की सूचना दी। इससे पहले ट्रेन नंबर 02445 नई दिल्ली-जम्मूतवी संपर्क क्रांति स्पेशल ट्रेन के चालक ने पावर कैबिन को वॉकी टॉकी पर सूचना दी थी कि अंबाला यार्ड के सिग्नल नंबर 79 के पास अप लाइन में 4-5 बोरियां पड़ी हैं। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात अधिकारी स्टाफ सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने जांच में रेलवे ट्रैक किनारे 8 बोरियां पूरी व एक आधी बोरी बरामद कर ली। सभी बोरियों को कब्जे में लेकर आरपीएफ पोस्ट पर लाया गया। मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

8400 रुपये कीमत की 420 किलो है गेहूं
रेलवे यार्ड से मिली गेहूं की 8 बोरियों में 420 किलोग्राम गेहूं बरामद हुई। इस गेहूं की बाजार कीमत लगभग 8400 रुपये आंकी गई है। वहीं आरपीएफ ने दुखेड़ी, शंभू और शहर की तरफ चलाए सर्च अभियान में यह भी पता लगाने की कोशिश की गई कि कहीं कुछ और बोरियां भी तो रेलवे ट्रेक किनारे न गिरी हों, हालांकि जांच में कोई भी बोरी या अन्य सामान नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल पहले पकड़ा था गिरोह
करीब दो साल पहले अंबाला शहर के जंडली पुल के पास ही मालगाड़ी से गेहूं की बोरियां चोरी करने का मामला सामने आया था। आरपीएफ ने जांच के दौरान दंपती सहित दो अन्य महिलाओं को गिरफ्तार किया था। इनके खिलाफ पहले भी मालगाड़ियों से गेहूं चोरी करने के मामले दर्ज थे।

जांच जारी
बुधवार रात अंबाला यार्ड में रेलवे ट्रैक किनारे कुछ गेहूं की बोरियां मिली थी। आरोपी की धरपकड़ के लिए पूरी रात प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं मिला। आरपीएफ पोस्ट पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जांच जारी है।
मनविंदर सहाय, पोस्ट प्रभारी, छावनी जंक्शन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed