फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   There are no reflector lights outside schools, fear of accidents

Ambala News: स्कूलों के बाहर नहीं रिफ्लेक्टर लाइटें, हादसे का डर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
There are no reflector lights outside schools, fear of accidents
अंबाला। जिलाभर के अधिकतर स्कूल व कॉलेजों के मुख्य गेट हाईवे पर खुलने के कारण छात्रों के सिर हादसे का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि कई शिक्षण संस्थानों के बाहर ट्रैफिक पुलिस की तरफ से रिफ्लेक्टर लाइटों तक की व्यवस्था नहीं है, जिससे कि हाईवे से गुजरने वाले वाहनों को दूर से ही संकेत मिल सके कि रफ्तार धीमी रखनी है। न ही इन शिक्षण संस्थानों के बाहर डिवाइडरों पर आगे स्कूल है या फिर कृपया धीरे चले के साइन बोर्ड तक लगे हैं।
दोपहर के समय छुट्टी होने पर स्कूलों के बाहर निकलने वाले छात्रों का जमावड़ा लग जाता है। ऐसे में हाईवे पार करते समय हादसे का खतरा बना रहता है। यही स्थिति अंबाला छावनी के डीएवी स्कूल व द एसडी विद्या स्कूल, सनातन धर्म आदर्श संस्कृत कॉलेज के बाहर देखने को मिली। छात्र और परिजन छुट्टी होते ही खतरे के बीच ही सड़क पार कर रहे थे।
विज्ञापन

लाइटें जहां लगी वहां खराब

कुछ शिक्षण संस्थानों के बाहर यह लाइटें तो लगी है लेकिन अधिकतर खराब हैं। छावनी के एसडी कॉलेज के बाहर हाईवे के कट पर लगी लाइटें कई माह से खराब चल रही है। इसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा। इसी तरह से लार्ड महावीर जैन स्कूल के सामने भी दो में से एक तरफ की रिफ्लेक्टर लाइट भी बंद है। बावजूद इस ओर कोई ध्यान देने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो नंबर - 27
रिफ्लेक्टर लाइटें और बोर्ड लगे
दीपक ने बताया कि स्कूलों के बाहर छोटे-छोटे छात्र छुट्टी के बाहर निकलते हैं तो हाईवे पर आते ही हादसे का खतरा बना रहता है। ट्रैफिक पुलिस की जिम्मेदारी बनती है कि वो इस स्कूलों के बाहर रिफ्लेक्टर लाइटें व बोर्ड लगवाएं।
फोटो नंबर - 26
पुलिस का जवान भी हो तैनात
समाजसेवी विशाल ने बताया कि स्कूल की छुट्टी के बाद हाईवे पर आते ही एक डर लग रहता है। बच्चों की सुरक्षा के लिए लाइटों के अलावा एक-एक पुलिस का जवान भी तैनात होना चाहिए।

वर्जन
अधिकतर जगह यह लाइटें लगी हुई है। जो खराब है तो उन्हें दुरुस्त करवाया जाएगा। जिस जगह पर नहीं है तो वहां भी इसे लगवाने का प्रस्ताव आलाधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा।
इंस्पेक्टर जोगिंद्र, थाना प्रभारी ट्रैफिक अंबाला कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed