फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Theft in two shops of Rai Market, miscreants took away cash and AC at gunpoint

Ambala News: राय मार्केट की दो दुकानों में चोरी, बंदूक की नोक पर एसी सहित नकदी ले गए बदमाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Theft in two shops of Rai Market, miscreants took away cash and AC at gunpoint
अंबाला छावनी की राय मार्केट में चोरी के बाद अलमारी को दिखाता दुकानदार। संवाद
अंबाला। छावनी की राय मार्केट में नकाबपोश बदमाशों ने दो दुकानें में सेंध लगा दी और लगभग तीन लाख रुपये का सामान ले गए। वारदात से पहले बदमाशों ने साथ की दुकान में सो रहे दो बुजुर्ग श्रमिकों को बंधक बनाया और पिस्तौल की नोक पर उनसे मारपीट भी की। पुलिस ने मौके का मुआयना और घायलों सहित दुकान मालिक से बात करके चोरी का मामला दर्ज किया है। वहीं बदमाशों की शिनाख्त के लिए नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि बदमाश स्थानीय भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे जोकि एक पिकअप गाड़ी पर आए थे, हालांकि वो खुद को यूपी के बदमाश बता रहे थे। इनकी संख्या आठ से 10 के करीब बताई गई है और इन युवकों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है।
विज्ञापन



एसी सहित तांबे का तार चुराया
भाटिया ब्रदर्स के नाम से इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान की दुकान के संचालक राजीव भाटिया की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। राजीव भाटिया ने बताया कि वह सदर थाने के पास रहते हैं। उनकी दुकाना राय मार्केट में है, इसका पिछला दरवाजा इंदिरा मार्केट की तरफ खुलता है। सोमवार होने के कारण उनकी दुकान बंद थी और इस दौरान दुकान के पीछे मंडे मार्केट लगी हुई थी। रात लगभग दो बजे उसके पास टैक्सी चालक अशोक कुमार का फोन आया कि उनकी दुकान का पिछला शटर टूटा हुआ है। जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि दुकान के अंदर रखे आठ विंडो एसी चोरी कर लिए हैं। उनकी दुकान के साथ ही दीप सेल्स कारपोरेशन की दुकान का शटर भी टूटा हुआ था। इस दुकान के मालिक जीवन जोत सिंह सलूजा हैं। उन्होंने बताया कि दुकान से अज्ञात व्यक्ति इनवर्टर, बैटरी, तांबे का तार सहित नकदी चोरी करके ले गए हैं। उधर अंबाला थाना प्रभारी का कहना है कि राय मार्केट में चोरी की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर मुआयना किया गया। दो दुकानों में चोरी हुई थी। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन




मुंह पर बांधा कपड़ा
दुकान के बाहर सो रहे राम सुंदर ने बताया कि देर रात लगभग 12.30 बजे जब बदमाश आए तो उन्होंने कार मैकेनिक के बारे में पूछा तो उन्होंने जवाब दिया कि वह तो सुबह मिलेग, इसके कुछ देर बाद दो से तीन व्यक्ति उस पर टूट पड़े और उसके मुंह व हाथ को कपड़े से बांध दिया। जब उन्होंने खुद को छुड़ाने की कोशिश की तो उन्होंने बंदूक के पिछले हिस्से से उनकी आंख पर वार कर दिया इसके बाद वो जमीन पर गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



नहीं दिया उठने का मौका
मारपीट में घायल दूसरे श्रमिक सरजू ने बताया कि उन पर अचानक हमला हुआ, उन्हें समझने का मौका ही नहीं मिला कि क्या हुआ। बदमाशों ने उनकी आंखों और मुंह पर पहले कपड़ा बांधा, इसके बाद दोनों टांगों को भी कपड़े से बांध दिया। उन्होंने एक गमछे को इसके लिए इस्तेमाल किया, वहीं उनकी ओढ़ी चादर को भी उन्होंने फाड़ दिया और इसके कपड़े बनाकर उन्हें बंधक बना दिया।



मारपीट कर भागे
लगभग डेढ़ घंटे बाद नजदीक ही सो रहे रमेश कुमार को जब कुछ आवाजें सुनाई दी तो वो भी मौके पर पहुंच गया। इस दौरान उसकी दो बदमाशों के साथ हाथापाई भी हुई, लेकिन वो अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से भाग गए। रमेश ने बताया कि उसने तुरंत दुकानदारों को फोन करके मौके पर बुलाया।

अंबाला छावनी की राय मार्केट में चोरी के बाद अलमारी को दिखाता दुकानदार। संवाद

अंबाला छावनी की राय मार्केट में चोरी के बाद अलमारी को दिखाता दुकानदार। संवाद

अंबाला छावनी की राय मार्केट में चोरी के बाद अलमारी को दिखाता दुकानदार। संवाद

अंबाला छावनी की राय मार्केट में चोरी के बाद अलमारी को दिखाता दुकानदार। संवाद

अंबाला छावनी की राय मार्केट में चोरी के बाद अलमारी को दिखाता दुकानदार। संवाद

अंबाला छावनी की राय मार्केट में चोरी के बाद अलमारी को दिखाता दुकानदार। संवाद

अंबाला छावनी की राय मार्केट में चोरी के बाद अलमारी को दिखाता दुकानदार। संवाद

अंबाला छावनी की राय मार्केट में चोरी के बाद अलमारी को दिखाता दुकानदार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed