फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The youth committed suicide by hanging himself with a dupatta

Ambala News: युवक ने चुनरी से फंदा लगाकर की आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
The youth committed suicide by hanging himself with a dupatta
अंबाला। न्यू प्रीत नगर निवासी 22 वर्षीय शुभम ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुभम का शव घर के एक कमरे में पंखे पर चुन्नी से लटका मिला है। रविवार सुबह परिजनों का इसका पता चला। परिजनों ने जब शुभम के कमरे का दरवाजा खटखटाया। कोई आवाज नहीं आई तो उन्होंने रोशनदान से अंदर झांककर देखा। शुभम चुन्नी से लटका हुआ था।
विज्ञापन

महेश नगर थाना पुलिस सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। कोई सुसाइड नोट न मिलने पर पुलिस ने कैंट के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता पिंटू की शिकायत पर पुलिस ने इत्तेफाकन मौत की कार्रवाई अमल में लाई गई। मृतक के पिता पिंटू ने बताया कि शुभम पीओपी का काम करता था। दूसरा बेटा हरिद्वार कांवड़ लेने गया हुआ था। शुभम घर पर आने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। वह अपनी पत्नी के साथ दूसरे कमरे में सो रहा था। उन्होंने बताया कि शुभम काफी दिनों से गुमसुम चल रहा था। घर पर भी कोई बातचीत नही हुई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed