फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The weather became pleasant due to rain in the morning, the heat increased in the afternoon

Ambala News: सुबह बारिश से मौसम हुआ सुहावना, दोपहर में बढ़ी गर्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
The weather became pleasant due to rain in the morning, the heat increased in the afternoon
र​विवार को आसमान में छाएं बादल यह दृश्य अंबाला छावनी बस अड्डे का है। संवाद
अंबाला सिटी। जिले में सुबह 11 बजे तक रूक-रूककर बारिश हुई जिससे मौसम सुहावना हो गया। बारिश होने के बाद तेज धूप निकली। तेज धूप से गर्मी बढ़ गई। शाम तक गर्मी होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। रविवार को अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटे में 2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ की उत्तरी सीमा अब श्री गंगानगर, रोहतक, बांदा, सीधी, रांची, डायमंड हार्बर से उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। अब यह मानसून टर्फ रेखा उत्तर की तरफ बने रहने की संभावना है जिससे हरियाणा में मानसून अगस्त के प्रथम सप्ताह में भी सक्रिय बने रहने के आसार हैं। राज्य के सभी क्षेत्रों में पांच अगस्त तक बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। इस दौरान वातावरण में नमी बढ़ने और दिन के तापमान में गिरावट बने रहने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed