फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The threat of Chinese door looms large again, with calls for a ban on its sale and use.

Ambala News: चाइनीज डोर का खतरा फिर से मंडराने लगा, ब्रिकी व उपयोग पर रोक लगाने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
The threat of Chinese door looms large again, with calls for a ban on its sale and use.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। पतंगबाजी के सीजन के साथ ही जानलेवा चाइनीज डोर का खतरा फिर से मंडराने लगा है। सामाजिक संस्था वंदे मातरम् दल के पदाधिकारियों ने जीव-जंतुओं और इंसानों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक अंबाला व उपायुक्त कार्यालय में मांग पत्र सौंपा है। इस मांग पत्र के माध्यम से प्रतिबंधित चाइनीज डोर की बिक्री और उपयोग पर पूर्ण अंकुश लगाने की मांग की गई है।
वंदे मातरम् दल के संस्थापक सदस्य भरत सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए पत्र में बताया कि हर वर्ष जिले में पतंगबाजी के दौरान चाइनीज डोर के कारण गंभीर हादसे हो रहे हैं। यह डोर विशेष रूप से दुपहिया वाहन चालकों और राहगीरों के लिए खतरा बन रही है। डोर गले में फंसने से कई लोग लहूलुहान हो चुके हैं और कुछ मामलों में जान तक जा चुकी है। इसके अलावा आसमान में उड़ने वाले बेजुबान पक्षी भी इसमें उलझकर तड़प-तड़प कर दम तोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा रोक लगाए जाने के बावजूद कुछ दुकानदार व असामाजिक तत्व चोरी-छिपे इस डोर का भंडारण और बिक्री कर रहे हैं। इससे आमजन और पशु-पक्षियों का जीवन निरंतर खतरे में बना हुआ है।उन्होंने मांग कि जिले में चाइनीज डोर को लेकर विशेष अभियान चलाया जाए, इसे बेचने, रखने और उपयोग करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। बाजारों, पतंग दुकानों व गोदामों में नियमित चेकिंग करवाई जाए। आम जनता को जागरूक करने के लिए पुलिस स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed