फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The temperature dropped again... cold wave increased the cold, there is a possibility of dense fog today.

Ambala News: फिर लुढ़का पारा... शीतलहर से बढ़ी ठंड, आज घना कोहरा छाने के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
The temperature dropped again... cold wave increased the cold, there is a possibility of dense fog today.
फिर लुढ़का पारा... शीतलहर से बढ़ी ठंड, आज घना कोहरा छाने के आसार - फोटो : फिर लुढ़का पारा... शीतलहर से बढ़ी ठंड, आज घना कोहरा छाने के आसार
- तीन दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी, अधिकतम तापमान 15 तो न्यूनतम 6.5 डिग्री सेल्सियस पर आया
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मौसम की अचानक करवट से एक बार फिर कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार सुबह से दोपहर तक शीतलहर ने बेहाल किया। हवा की गति भी तेज होने से ठिठुरनभरी ठंड रही। दोपहर में धूप निकलने से ठंड से कुछ राहत भी मिली लेकिन शाम 4 बजे के बाद फिर मौसम ठंडा हो गया।

कई दिनों से तापमान कभी कम तो कभी बढ़ रहा है। मौसम में बदलाव से लोगों को परेशानी हो रही है और बीमारियां भी चपेट में ले रही हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के बाद 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने 9 जनवरी तक शीतलहर चलने के साथ घना कोहरा छाने की संभावना जताई है। इसके लिए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 7 जनवरी तक घना कोहरा छाने की संभावना है। कोहरा छाने से ठंड में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। घना कोहरा और शीतलहर चलने को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं सुबह के समय घना कोहरा छाने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र में कोहरे का ज्यादा असर रहता है। इसी तरह 12 जनवरी तक कोहरा छाने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आगामी दिनों का संभावित तापमान-

- 7 को बादल छाने के साथ घना कोहरा व शीतलहर चल सकती है। इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

- 8 को सुबह व शाम को घना कोहरा छा सकता है। दिन में मौसम साफ रहने के आसार हैं। ऑरेंज अलर्ट है।

- 9 को सुबह व शाम को घना कोहरा छा सकता है। दिन में मौसम साफ रहने के आसार हैं। येलो अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed