{"_id":"67eee4a884b894bac900d700","slug":"the-swimming-pool-issue-is-in-dcs-court-ambala-news-c-36-1-sknl1017-140249-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: डीसी के पाले में स्वीमिंग पूल का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: डीसी के पाले में स्वीमिंग पूल का मामला
विज्ञापन
अंबाला। ऑल वेदर स्वीमिंग पूल के टेंडर को लेकर लिए जाने वाले निर्णय की गेंद अंबाला उपायुक्त अजय सिंह तोमर के पाले में है।
बाहरी तैराकी प्रेमियों को उनके निर्णय का इंतजार है ताकि वह इस चिलचिलाती गर्मी में तैराकी का आनंद ले सके। दरअसल, एक अप्रैल से ऑल वेदर स्वीमिंग पूल का टेंडर खत्म होने के कारण बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक लग गई है।
पूल में केवल खिलाड़ी ही तैयारी कर रहे हैं। जबकि गर्मी बढ़ने के साथ-साथ पूल में बाहरी लोगों की संख्या बढ़ जाती है। इस मामले में संज्ञान लेते हुए अंबाला उपायुक्त ने 31 मार्च को अंबाला कैंट एसडीएम विनेश कुमार को निरीक्षण के लिए भेजा था। बाकायदा एसडीएम ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर उपायुक्त सहित जिला स्पोर्ट्स काउंसिल को सौंप दी थी।
पूल में आ रहे गंदे पानी को लेकर चल रही पंप की जांच : ऑल वेदर स्वीमिंग पूल में कुछ दिनों से ट्यूबवेल व उसकी लाइन में खराबी होने के कारण गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। हालांकि पूल में कुछ दिनों से पानी को बदला नहीं जा रहा है ताकि पानी साफ ही रहे लेकिन पूल परिसर में पानी की टंकी आदि में मिट्टी वाले पानी की सप्लाई हो रही है। खेल विभाग ने जनस्वास्थ्य विभाग के आलाधिकारियों को इसे दुरुस्त करने के लिए पत्राचार किया था। वीरवार तक इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।