फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The state will not tolerate violence: Saini, Haryana

प्रदेश में हिंसा बर्दाश्त नहीं होगी : सैनी

Sun, 29 Jan 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Sun, 29 Jan 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
The state will not tolerate violence: Saini, Haryana
प्रदेश में हिंसा बर्दाश्त नहीं होगी : सैनी - फोटो : Amar Ujala

 श्रम एवं रोजगार और खान एवं भू विज्ञान विभाग के राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि समाज के वह जरूरतमंद लोग जो धन के अभाव में अपना इलाज करने में असमर्थ होते हैं उन्हें अब भारत विकास परिषद शाखा में बहुत कम दर पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।

विज्ञापन


राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को अंबाला शहर अग्रसेन चौक स्थित भारत विकास परिषद शाखा में नवीनीकृत डायग्नोस्टिक सेंटर एवं फिजियोथ्रैपिक केंद्र का उद्घाटन करने के उपरांत लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने दो मंजिला बनाई गई लिफ्ट का भी उद्घाटन किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर विधायक असीम गोयल उपस्थित रहे। यहां पहुंचने पर संस्था के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को शाल भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन


जाट आंदोलन के बारे में राज्यमंत्री सैनी ने बताया कि हरियाणा एक शांतिप्रिय प्रदेश है तथा कोई भी व्यक्ति यदि यहां पर कानून व्यवस्था बिगाड़ने का या हिंसा भड़काने का कार्य करता है तो उसे किसी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लायी जाएगी। विधायक असीम गोयल ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा का सही मायने में चरितार्थ करने का कार्य भारत विकास परिषद शाखा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर भारत विकास परिषद के प्रांतीय संरक्षक एवं पूर्व डिप्टी स्पीकर मास्टर फकीर चंद ने संस्था की ओर से किये जा रहे कार्यों बारे विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर संस्थापक कुलदीप जैन, अध्यक्ष सीए सुनीत गुप्ता, सचिव डा. सौरभ, कोषाध्यक्ष पीके अग्रवाल, लैब इंचार्ज आरएन मित्तल, उप प्रधान नरेश मित्तल, प्रांतीय महासचिव के.के. खुराना, पूर्व प्रधान कमल गोयल, रितेश गोयल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डा. संजय शर्मा, पूर्व विधायक वीना छिब्बर, संजीव टोनी, पार्षद हरीश शर्मा, सौरभ गुप्ता, राम मोहन बत्रा, डीडीपीओ रेणू जैन, पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. प्रेम, डॉ. बवेजा, शालिनी गुप्ता, एसपी सिंह, डॉ. ओम दत्त शर्मा, डॉ. वीके शर्मा, राधा किशन, नरेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed