{"_id":"67462735a680d6200d0c9347","slug":"the-ring-was-stolen-in-the-name-of-help-in-the-hospital-ambala-news-c-36-1-sknl1017-133445-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अस्पताल में मदद के बहाने उड़ाई अंगूठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अस्पताल में मदद के बहाने उड़ाई अंगूठी
विज्ञापन
अंबाला। छावनी नागरिक अस्पताल में पति के साथ एक्स-रे करवाने आई महिला बुजुर्ग की मदद करने के बाद मंगलवार एक शातिर चोर सोने की अंगूठी चुरा ले गया। जब युवक उसके पास से चला गया तो कुछ देरबाद महिला बुजुर्ग ने अंगूठी देखी। शोर मचने पर अस्पताल का सीसीटीवी खंगाला गया। चोर फुटेज में कैद हो गया था। साफ दिखाई दे रहा था कि चोर आईपीडी ब्लॉक में कुर्सियों वाली जगह पर पहले से खड़ा था।
एक बुजुर्ग दंपती जैसे ही आते हैं तो मदद करने के लिए युवक आगे बढ़ता है। इतने में महिला बुजुर्ग कुर्सी पर बैठ जाती है। जबकि उसका पति बाहर चला जाता है। युवक बातों में लगाने के बाद महिला बुजुर्ग को एक्स-रे करवाने के लिए अपने साथ ले जाता है। वह एक्स-रे रूम के पास बुजुर्ग को इधर-उधर घुमाता हुआ वहीं छोड़कर चला जाता है। इसी बीच हाथ पकड़ने के बहाने वह अंगूठी निकाल लेता है। हालांकि महिला बुजुर्ग की तरफ से कोई लिखित में शिकायत नहीं दी गई।
वर्जन
यह मामला संज्ञान में नहीं है। लिखित में शिकायत आती है तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जय कुमार, प्रभारी, रजिमेंट चौकी
-- --