फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The morning rain brought relief from the heat

सुबह हुई झमाझम बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
The morning rain brought relief from the heat
अंबाला सिटी। मानसून से पहले वीरवार की सुबह मौसम का मिजाज बदल गया। जिले भर में अल सुबह कुछ देर के लिए झमाझम बारिश हुई। इससे सुबह से उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली। शाम होते ही बारिश के बाद उमस एक बार फिर बढ़ गई। इससे लोग पसीने से तर-बतर होने लगे।
विज्ञापन

वहीं, थोड़ी देर की बारिश से ही शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान है कि जिले में 15 से 20 जून के बीच झमाझम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, वीरवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री दर्ज किया गया है जोकि अन्य दिनों के मुकाबले कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री रहा। यह पिछले दिनों 31 डिग्री तक पहुंच गया था। अब तापमान से राहत मिलेगी पर उमस की वजह से लोगों का जीना मुहाल होना तय है।
विज्ञापन

विभिन्न स्थानों पर हुई जलभराव की स्थिति
बारिश के बाद विभिन्न स्थानों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। शहर के जगाधरी गेट, प्रेमनगर, बलदेव नगर, कपड़ा मार्केट सहित छावनी में भी कई जगहों पर जलभराव हो गया जो प्रशासन के सफाई व्यवस्था के दावों पर सवाल खड़े कर रहा है। वहीं, अनुमान है कि आने वाले दिनों में और अधिक बारिश हो सकती है। प्रशासन की सफाई व्यवस्था के दावों की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed