फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The issues of destitute cattle and stray dogs will be discussed in the meeting.

Ambala News: बैठक में बेसहारा गोवंश और आवारा कुत्तों के मुद्दाें पर होगी चर्चा

Fri, 06 Feb 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 06 Feb 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
The issues of destitute cattle and stray dogs will be discussed in the meeting.
अंबाला-जगाधरी रोड पर ​स्थित नगर परिषद का कार्यालय। फाइल फोटो
अंबाला। नगर परिषद के हाउस की तीसरी बैठक की तैयारी शुरु हो गई है। फरवरी के अंतिम सप्ताह में बैठक का आयोजन किया जाएगा और जल्द ही इसकी आधिकारिक जानकारी नप के अधिशासी अधिकारी द्वारा नप अध्यक्ष के माध्यम से सभी वार्ड पार्षदों को भी दी जाएगी ताकि वो समय रहते अपने-अपने वार्ड से संबंधित समस्याओं की सूची तैयार कर सकें और फिर हाउस की बैठक में इन मुद्दों पर विस्तार से मंत्रणा हो सके।
विज्ञापन

समस्याओं का अंबार
छावनी में सबसे बड़ी चार समस्याएं हैं जोकि वार्ड स्तर पर स्थानीय लोगों और फिर पार्षद को झेलनी पड़ रही हैं। इसमें सबसे बड़ी समस्या गंदगी की है, जिसे नगर परिषद चाहकर भी खत्म नहीं कर पाया है। रोजाना सुबह लोगों को सड़कें व गलियां गंदगी से अटी मिलती हैं। दूसरी समस्या टूटी सड़कों व गंदे पानी की नालियां से जुड़ी हैं जोकि वार्ड स्तर पर बड़ी समस्या है। इनकी सफाई को लेकर कर्मचारी तो तैनात हैं, बावजूद इसके हालात नहीं सुधर रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा तीसरी बड़ी समस्या सड़क किनारे पड़े गोबर को लेकर है और इसकी भरमार रामबाग रोड सहित हाथीखाना मंदिर जाने वाले रास्ते पर देखी जा सकती है। चौथी समस्या गली-मोहल्ले और चौक-चौराहों पर पर घूम रहे बेसहारा गोवंश और आवारा कुत्तों को लेकर है, जिन्हें पकड़ने के लिए अभी तक नगर परिषद की तरफ से न तो गोशाला का निर्माण करवाया गया है और न ही कोई अस्थाई प्रबंध, वहीं आवारा कुत्तों की नसबंदी का काम भी पिछले कुछ समय से रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पिछली बैठक में भी यहीं थी समस्याएं
पिछली हाउस की बैठक में भी वार्ड पार्षदों ने इन्ही समस्याओं को प्रमुखता से उठाया था। बावजूद इसके समस्या का पूरी तरीके से समाधान नहीं हो पाया है, वहीं इस बार स्थानीय लोग भी हाउस की बैठक में रोष जताने की तैयार कर रहे हैं जोकि दयालबाग क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनकी सड़क को टूटे हुए एक साल से ऊपर का समय बीत गया है, लेकिन अभी तक सड़क के निर्माण को लेकर न तो लोक निर्माण विभाग ने कोई कार्यवाही की है और न ही नगर परिषद ने, जबकि भूमिगत पाइप डालने का काम भी कछुआ गति से चल रहा है।

--
कोर कमेटी की बैठक संपन्न हो गई है। इसलिए अब जल्द ही हाउस की बैठक बुलाई जाएगी। बैठक में वार्ड स्त पर आने वाले समस्याओं की जानकारी लेकर उन्हें दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
स्वर्ण कौर, अध्यक्ष, नप सदर, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed