फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The hope of a solution along the road is also broken, people are upset

सड़क के साथ समाधान की उम्मीद भी टूटी, लोग परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
The hope of a solution along the road is also broken, people are upset
अंबाला सिटी। न्यू शिवालिक कॉलोनी से नेशनल हाईवे की ओर आने वाली मुख्य सड़क बदहाल हो चुकी है। सड़क के बीच बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं। इस कारण राहगीर हादसे का शिकार हो रहे हैं। इस सड़क पर स्ट्रीट लाइट न होने से अंधेरा पसरा रहता है। वहीं, सुबह करीब चार बजे इस सड़क पर भारी संख्या में रेहड़ी फड़ी वाले लोगों की आवाजाही रहती है। सड़क में गहरे गड्ढे और स्ट्रीट लाइट न होने के कारण आए दिन शरारती तत्व लूटपाट कर रहे हैं।
विज्ञापन

सड़क के बीच रास्ते में बड़ी-बड़ी झाड़ियां खड़ी हुई हैं। इन झाड़ियों व सड़क पर अंधेरा होने का फायदा उठाते हुए वह शरारती लोग रेहड़ी फड़ी के दुकानदारों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। रोजाना सब्जी आदि की खरीदारी करने वाले लोगों ने बताया कि सड़क में गड्ढे होने के कारण धीमी गति से गुजरना पड़ता है। वहीं, सड़क पर लाइट न होने के कारण पैसे लूट लिए जाते हैं तो कभी मोबाइल और अन्य सामान। कई बार शरारती तत्व अंधेरे के बीच पत्थरबाजी करते हैं।
विज्ञापन

सड़क की हालत बहुत खस्ता
जिला प्रशासन ने सिटी की सब्जी मंडी के निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च किए थे, लेकिन सब्जी मंडी की दीवार के बिल्कुल साथ लगती मेन सड़क की ओर प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। वर्तमान स्थिति में इस सड़क की हालत बहुत खस्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोबिन, स्थानीय दुकानदार।
दस वर्षों से नहीं हुई मरम्मत
न्यू शिवालिक कॉलोनी सिटी सब्जी मंडी होते हुए नेशनल हाईवे की ओर जाने वाली इस सड़क में गहरे गड्ढे बन हुए हैं। इस सड़क पर करीब दस वर्षों से मरम्मत आदि का काम भी नहीं किया है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
जगतार सिंह, स्थानीय निवासी, न्यू शिवालिक कॉलोनी
सैकड़ों लोगों की आवाजाही
इस सड़क से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग सब्जी मंडी में सब्जी आदि की खरीदारी करने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन इस रोड पर भारी भरकम गड्ढे होने के कारण वह चोटिल हो जाते हैं। निगम को सड़क का पुन: निर्माण करवाना चाहिए।
महिंद्र सिंह रिंकू, स्थानीय निवासी, न्यू शिवालिक कॉलोनी
लाइटों की व्यवस्था जरूरी
नेशनल हाईवे से कॉलोनी की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर जहां सड़क के बीच बड़े-बड़े गड्ढे हैं, दूसरी ओर सड़क पर स्ट्रीट लाइट आदि की व्यवस्था नहीं की गई। इस कारण लोग अंधेरे के बीच इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
-राजन मेहता, आढ़ती, सब्जी मंडी
आए दिन हो रही लूटपाट
रोजाना सुबह करीब सुबह चार बजे इस सड़क पर भारी संख्या में लोगों की आवाजाही शुरू हो जाती हैं। सुबह सड़क में गड्ढे और अंधेरा होने के कारण शरारती तत्व विभिन्न प्रकार से लूटपाट कर लेते हैं। प्रशासन सड़क को दुरुस्त करवाए।
सागर चोपड़ा, स्थानीय निवासी, न्यू शिवालिक कॉलोनी
करवाई जाएगी जांच
निगम अधिकारियों को शिकायत नहीं मिली है। यदि सड़क खस्ताहाल है तो सड़क की जांच करवा ली जाएगी। सड़क को दुरुस्त करवाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसका ध्यान रखा जाएगा।

-संजीव कुमार, एक्सईएन, नगरनिगम अंबाला।
संज्ञान ले प्रशासन
निगम प्रशासन इस सड़क को लेकर गंभीर नहीं है। आज वह सड़क पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। उस सड़क से पैदल निकलना भी बहुत मुश्किल है। निगम प्रशासन को इस सड़क के बारे में कुछ न कुछ संज्ञान जरूर लेना चाहिए।
-जसबीर सिंह, पार्षद वार्ड नंबर-1, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed