{"_id":"6b09ca8eab6f39d8c706a917","slug":"the-face-of-industrial-areas-will-improve-ambala-news-c-36-1-amb1002-173302-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: औद्योगिक क्षेत्रों की सुधरेगी सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: औद्योगिक क्षेत्रों की सुधरेगी सूरत
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला सिटी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने शुक्रवार को कार्यालय के सभागार में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों तथा विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इसमें उद्योग संगठनों के पदाधिकारियों ने अग्नि सुरक्षा एनओसी, जलभराव, सीवरेज व्यवस्था, स्ट्रीट लाइटिंग, यातायात प्रबंधन और राजस्व विभाग के पोर्टल से जुड़ी व्यावहारिक दिक्कतें रखीं। इस पर डीसी ने यातायात एवं परिवहन व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए एसडीएम अंबाला छावनी सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों की चार सदस्यीय कमेटी गठित करने के निर्देश दिए।
यह कमेटी औद्योगिक क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर जाम व पार्किंग जैसी समस्याओं की पहचान करेगी और उनके स्थायी समाधान के लिए कदम उठाएगी। उपायुक्त ने नगर निगम और संबंधित नगर निकायों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि औद्योगिक क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन, सीवरेज की सफाई और स्ट्रीट लाइटों को तुरंत दुरुस्त किया जाए। उन्होंने एमएसएमई के संयुक्त निदेशक एवं जिला महाप्रबंधक वीपी सिंह को नोडल के रूप में सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर उद्योगों की मांगों पर अमल सुनिश्चित करने को कहा। डीसी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी कार्य में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग आपसी तालमेल से काम करें ताकि उद्यमियों को परेशानी न हो। बैठक में एमएसएमई इंस्पेक्टर रामनिवास, लघु उद्योग भारती से शुभादेश मित्तल, हरियाणा आयुष मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पृथ्वी सिंघल, हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अश्वंत गुप्ता और अंबाला साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन से विक्रम चौधरी सहित अन्य अधिकारी व उद्यमी मौजूद रहे।