फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The dream of sending the couple to Australia grabbed Rs 37 lakh

Ambala News: दंपती को ऑस्ट्रेलिया भेजने का सपना दिखा 37 लाख रुपये हड़पे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
The dream of sending the couple to Australia grabbed Rs 37 lakh
अंबाला। कुरुक्षेत्र के दंपती को ऑस्ट्रेलिया भेजने का सपना दिखा एजेंट ने 37 लाख रुपये हड़प लिए। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने सिटी निवासी आरोपी बीजू डंगवाल उर्फ विशाल शर्मा, उसकी पत्नी गौरी डंगवाल और राजबीर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में डीडी कॉलोनी कुरुक्षेत्र निवासी दिनेश कुमारी ने बताया कि वह पत्नी सरिता के साथ विदेश जाना चाहता था। उसकी किसी जानकार के जरिये आठ मार्च को सिटी निवासी बीजू उर्फ विशाल शर्मा से मुलाकात हुई। आरोपी ने ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 37 लाख रुपये की डिमांड की थी। कहा था कि तीन माह में ऑस्ट्रेलिया का वर्क वीजा लगवा देगा। चार लाख रुपये पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज के लिए एडवांस भी ले लिया था।
विज्ञापन

उसके बाद दो बार में 13 लाख रुपये आरोपी को ट्रांसफर कर दिए थे। नौ मई को सामने वाले ने कॉल करके बताया कि आपका वीजा आ चुका है। 20 मई को फिर नौ लाख रुपये ट्रांसफर किए। आरोपी ने कहा था कि 20-25 दिन में टिकट आ जाएगी। फ्लाइट से पहले छह जून को 15 लाख रुपये ट्रांसफर कराए। सात जून की सुबह आठ बजे वह पत्नी के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा। यहां आरोपी एजेंट बीजू उर्फ विशाल शर्मा ने उसे फर्जी वीजा और टिकट की कॉपी थमा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी से उन्होंने दूसरी टिकट मांगी तो दूसरी टिकट दी, जो केवल बैंकॉक की थी। एजेंट ने कहा था कि बैंकॉक पहुंचने के बाद मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया की टिकट दे दी जाएगी। वह बैंकॉक पहुंच गए। यहां आरोपी एजेंट ने कहा कि 2-3 दिन में टिकट बन जाएगी। तब तक वह होटल में रुके। आरोपी ने कहा था कि चिंता मत करो आपको ऑस्ट्रेलिया में सैटल करवा के आऊंगा। यहां से आरोपी 14 जून को बिना बताए भाग निकला। फ्रॉड का पता चलने पर उसके परिजनों ने टिकट कराई और उसके बाद वह अपनी पत्नी के साथ वापस घर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed