{"_id":"61dc90fc00716e06b550ef49","slug":"the-deputy-commissioner-examined-the-study-in-the-study-ambala-news-knl956425144","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपायुक्त ने नागरिक अस्पताल में जांची व्यवस्थाएं, दिए जरूरी दिशा निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपायुक्त ने नागरिक अस्पताल में जांची व्यवस्थाएं, दिए जरूरी दिशा निर्देश
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल अंबाला शहर का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेते उपायुक्त विक्रम सिंह।
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए उपायुक्त विक्रम सिंह ने नागरिक अस्पताल व आईटीआई में बन रहे कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नागरिक अस्पताल अंबाला शहर की व्यवस्थाओं की वास्तविकता जांची। सीएमओ से ऑक्सीजन प्लांट से सप्लाई की जाने वाली आक्सीजन के बारे में जानकारी ली
उन्होंने अस्पताल में ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए तैयार किए गए ऑक्सीजन प्लांट का भी जायजा लिया और सीएमओ से इस प्लांट के माध्यम से सप्लाई की जाने वाली ऑक्सीजन की जानकारी ली। उपायुक्त ने बताया कि कोविड 19 के दृष्टिगत चिकित्सा संबंधी सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि जिस प्रकार से कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन तेजी से फैल रहा है, उसके मद्देनजर एहतियात बरतें और हो सके तो ऐसे समय अनावश्यक रूप से बाजारों में न जाएं।
उपायुक्त ने लोगों से भी अपील की कि जिस व्यक्ति की वैक्सीनेशन पेंडिंग पड़ी है, वह अपनी वैक्सीनेशन जरूर लगवाएं। यह लोगों के स्वास्थ्य के हित के लिए है। उन्होंने कहा कि कोविड 19 के दृष्टिगत जो हिदायतें जारी की गई हैं, उनका अनुपालन करें। नियमों की अवहेलना करने वालों पर नजर रखने के लिए टीमें गठित की गई है। नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
छह बजे के बाद खुल सकते हैं रेस्टोरेंट
उपायुक्त ने बताया कि शाम को छह बजे के बाद उन्हीं संस्थानों को खोलने की अनुमति है जोकि आवश्यक सेवाओं में आती हैं। फास्ट फूड व रेस्टोरेंट भी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जा सकते हैं। यदि वहां पर भी नियमों की अवहेलना होती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. सुखप्रीत सिंह, डीआईपीआरओ धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।