{"_id":"689a8c3e811b6681e0071f11","slug":"the-corporation-will-start-a-survey-to-remove-the-dilapidated-wires-ambala-news-c-36-1-amb1003-147674-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जर्जर तारों का जाल हटाने के लिए निगम शुरू करेगा सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जर्जर तारों का जाल हटाने के लिए निगम शुरू करेगा सर्वे
Tue, 12 Aug 2025 06:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 12 Aug 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
शहर में बिजली ठीक करते हुए कर्मचारी। फाइल फोटो
अबाला सिटी। पुरानी जर्जर तारों को बदलने और ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए बिजली निगम कार्य करेगा। इस प्रोजेक्ट से जिले के बिजली उपभोक्ताओं को सुविधा दी जाएगी। प्रोजेक्ट के तहत अंबाला सर्कल में ओवरलोड फीडर को भी अलग किया जाएगा।
इसको लेकर बिजली निगम ने रूपरेखा तैयार कर ली है। इसको लेकर बिजली निगम अब सर्वे शुरू करेगा। जिसमें एजेंसी पुरानी जर्जर तारों को हटाने के लिए योजना बनाकर कार्य करेगी। सर्वे में यह देखा जाएगा कि किन क्षेत्रों में जर्जर तार को हटाया जाना है और कितने ट्रांसफार्मर ओवरलोड चल रहे हैं। इस प्रोजेक्ट में अंबाला शहर डिवीजन में लगभग 35 करोड़, कैंट डिवीजन में 38 करोड़ और नारायणगढ़ डिवीजन में 40 करोड़ का संभावित बजट रखा गया है। वहीं, बिजली निगम की ओर से इन प्रोजेक्ट को लेकर निविदा लगाई गई है। इन कार्य को लेकर जल्द वर्कऑर्डर जारी किए जाएंगे।
कई जगहों पर एचटी व एलटी पुरानी व बड़ी लाइन की जर्जर तारों क कारण बिजली प्रभावित होती है। अब इन जगहों को बिजली निगम चिन्हित करेगा। इन जगहों से तारों को बदलने का कार्य किया जाएगा। साथ ही ओवरलोड होने वाले छोटे ट्रांसफार्मर की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। बीते अप्रैल तक भी निगम ने 450 ट्रांसफार्मर पर कार्य किया। अब फिर कई ऐसे ट्रांसफार्मर को चिन्हित कर लिया गया है। जिन ट्रांसफार्मर पर इस गर्मी में लोड देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
इन ट्रांसफार्मर की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। शहर की सबसे बड़ी कपड़ा मार्केट में बिजली की तारों का जाल बना है। इस जाल के कारण मार्केट में आगजनी होेने का अंदेशा लगा रहता है। इन तारों को हटाने के लिए भी बिजली निगम अधिकारी निरीक्षण कर चुके हैं ताकि तारों के जाल को हटाया जा सके। यह समस्या लगातार मार्केट दुकानदारों की तरफ से उठाई जा रही है। संवाद