फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The contractor's men are catching the cattle leaving the bullocks alone and creating a ruckus in the streets and neighbourhoods

Ambala News: नंदी को छोड़ गोवंश को पकड़ रहे ठेकेदार के कारिंदे, गली-मोहल्ले में मचा रहे उत्पात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
The contractor's men are catching the cattle leaving the bullocks alone and creating a ruckus in the streets and neighbourhoods
अंबाला। नगर परिषद के ठेकेदार ने बेसहारा गोवंश को बेशक पकड़ना शुरू कर दिया है, बावजूद इसके अभी भी गली-मोहल्लों में बेसहारा गोवंश काफी तादाद में घूम रहे हैं। ऐसे में नगर परिषद के दावे खोखले साबित हो रहे हैं, वहीं दूसरी समस्या बेसहारा गोवंश के पकड़ने के कार्य में भी ढिलाई बरती जा रही है, सिर्फ गाय और बछड़े को पकड़ा जा रहा है और नंदी की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा, ऐसे में यह नंदी अब स्थानीय लोगों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं, वहीं ठेकेदार की यह कार्यशैली भी लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है।
विज्ञापन


हादसे का सता रहा डर
गली-मोहल्लों में नंदी को पकड़ने के लिए कोई भी प्रबंध नहीं किया गया। पिछले दिनों वार्ड 17 की गली में घूम रहे एक नंदी ने इतना उत्पात मचाया कि गली में खड़े वाहनों को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थानीय निवासी दीपक शर्मा ने बताया कि बेसहारा गोवंश को पहले रिहायशी क्षेत्रों से पकड़ना चाहिए था, जबकि ठेकेदार हाईवे सहित प्रमुख सड़काें पर कार्रवाई करने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन


पार्षदों तक पहुंच रही शिकायतें
रोजाना दर्जनों शिकायतें वार्ड पार्षदों तक पहुंच रही हैं, इनमें कुछ ऐसी भी शिकायतें हैं जोकि गली-मोहल्ले में खुली डेयरियों की वजह से हैं। इन शिकायतों में बताया गया कि दूध दोहने के बाद पालतू पशुओं को गली-मोहल्ले में छोड़ दिया जाता है जो गंदगी तो फैलाते ही है, वहीं कभी वाहनों को तो कभी लोगों को सींग मारकर घायल कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेकेदार को पूरी तरह से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। गाय व नंदी को पकड़ने के लिए निर्देश दिए गए हैं, अगर फिर भी वार्ड स्तर पर कोई समस्या है तो इसकी जानकारी नप कार्यालय आकर उन्हें दी जा सकती हैं।
- स्वर्ण कौर, अध्यक्ष, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed