फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The congregation delighted in Gurbani Kirtan and received the Guru's blessings.

Ambala News: गुरबाणी कीर्तन से संगतों ने लिया आनंद, पाया गुरु का आशीर्वाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
The congregation delighted in Gurbani Kirtan and received the Guru's blessings.
अंबाला छावनी के पंजाबी गुरुद्वारा साहिब में कीर्तन करते नाडा साहिब से आए सिंह। प्रवक्ता - फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर पंजाबी गुरुद्वारा साहिब में आयोजित 31वां पांच दिवसीय महान समागम श्रद्धा के साथ जारी है। समागम के तीसरे दिन काफी संख्या में पहुंची संगतों ने गुरबाणी कीर्तन का आनंद लिया और गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान शाम 7 बजे से रात 8:30 बजे तक भाई अरविंदर सिंह निष्काम कीर्तनी जत्था (तोपखाना वाले) ने रसमयी शब्द-गुरबाणी के गायन से संगतों को निहाल किया। इसके पश्चात रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक भाई इंद्रजीत सिंह (नाडा साहिब वाले) ने अपनी मधुर आवाज में कीर्तन कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन



सेवादारों व रागी जत्थों का किया सम्मान
गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधक एवं हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्व सदस्य भूपेंद्र सिंह बिंद्रा ने समागम में पहुंचे रागी सिंहों को गुरु की बख्शीश सिरोपा देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही, गुरु के लंगर में निष्काम सेवा निभाने वाले श्रद्धालुओं को भी सिरोपे भेंट किए गए। समागम की समाप्ति के उपरांत संगतों में अटूट लंगर बरताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज डाला जाएगा अखंड पाठ का भोग
समागम के दौरान सुबह श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ हुआ, जिसकी सेवा राम जोहर द्वारा ली गई है। पाठ का भोग 12 सितंबर को सुबह 8 बजे डाला जाएगा। इस मौके पर कुलजीत सिंह बेदी (प्रधान, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा), जत्थेदार हरपाल सिंह मछांड (एसजीपीसी सदस्य), जसवंत सिंह भाटिया (प्रधान, पालम विहार गुरुद्वारा), सुरेंद्र सिंह (कैशियर, गुरुद्वारा गोविंद नगर), गुलशन खरबंदा, हरविंदर सिंह भोला, जितेंद्र सिंह मक्कड़ आदि संगत उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed