फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The condition of the colonies and sectors of the city worsened due to rain

बारिश के कारण सिटी की कॉलोनियों व सेक्टरों के हालात हुए खराब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
The condition of the colonies and sectors of the city worsened due to rain
सड़क पर जमा पानी के बीच में से गुजरते हुए वाहन। - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। पिछले कई दिनों से हो रही झमाझम बारिश ने अंबाला सिटी के कई क्षेत्रों की हालत कुछ खराब कर दी है। शहर के जंडली, लक्ष्मी नगर, पटेल नगर, न्यू शक्ति नगर, न्यू शिवालिक कॉलोनी, सेक्टर आठ, नौ और दस सहित कईं क्षेत्रों में बारिश के कारण गलियों में जलभराव की स्थिति बरकार है। कॉलोनियों में पानी की निकासी सही न होने के कारण नालों और गलियों में बरसाती पानी जमा है। हुडा के सेक्टर आठ, नौ और दस के हालात भी बहुत खराब चल रहे हैं। सेक्टर नौ निवासी श्याम सुंदर शर्मा, राज बंसल, जे के ढींगरा, वाईएन शर्मा, प्रोमिला शर्मा, सुभाष शर्मा आदि ने बताया कि कहीं न कहीं हुडा प्रशासन सेक्टर वासियों की समस्याओं की पूरी तरह से अनदेखी कर रहे हैं। कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने सेक्टर वासियों की समस्याओं से संबंधित कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन

लोगों की परेशानियां वहीं की वहीं बरकार चल रही हैं। सेक्टरों की कुछ गलियों को छोड़कर कर ज्यादातर में बरसाती पानी से जलभराव हो चुका है। सेक्टर के खाली पड़े प्लॉटों ने तालाबों का रूप धारण किया हुआ है। उन्हीं प्लॉटों के बीच भारी भरकम जंगली घास खड़ी हुई है। गलियों में जलभराव होने से लोगों को अपने घरों में आवाजाही करने में भारी दिक्कतों से गुजरना पड़ रहा है। इसी कारण पिछले कईं दिनों से कोई सब्जी विक्रेता उनकी गलियों में नहीं पहुंच रहा है और न ही डोर टू डोर कूड़े आदि की सुविधा मिल रही है। सेक्टर वासियों ने प्रशासनिक अधिकारियों की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed