{"_id":"61f030ca8a01c100543b9548","slug":"the-car-hit-the-scooty-rider-died-ambala-news-knl97084748","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारायणगढ़। सोमवार की देर शाम एक तेज रफ्तार कार चालक ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद अंबाला रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया।
गांव खेड़की जाटान निवासी कर्णबीर ग्रेवाल ने बताया कि उसके खेत गांव रज्जूमाजरा से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर हैं। कर्णबीर के अनुसार सोमवार की देर शाम वह अपने खेतों में पशुओं को हटाने गया था। इस दौरान रज्जूमाजरा की ओर से एक तेज रफ्तार कार आई। दूसरी ओर, गांव की तरफ से उनके गांव का दिनेश कुमार स्कूटी पर आ रहा था। उक्त तेज रफ्तार कार चालक ने स्कूटी पर सवार दिनेश को सीधी टक्कर मार दी। इसके उपरांत कार चालक भीड़ का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया।
शिकायतकर्ता के अनुसार एंबुलेंस से गंभीर रूप से घायल हुए दिनेश को स्थानीय अस्पताल नारायणगढ़ ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे अंबाला रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कर्णबीर की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।