फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The bullet fired while cleaning the carbine killed the constable

कारबाइन साफ करते हुए चली गोली कांस्टेबल की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
The bullet fired while cleaning the carbine killed the constable
मृतक पीताम्बर की फाइल फोटो - फोटो : Ambala
मुलाना। हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल गांव धनौरी निवासी 35 वर्षीय पीतांबर की मंगलवार को कारबाइन गन साफ करते हुए गोली चलने से मौत हो गई। गोली ठोड़ी से होती हुई सिर के पार हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन लहूलुहान हालत में उसे मुलाना एमएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया। पुलिस मौके पर पहुंची व पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई सुरेंद्र कुमार की शिकायत के आधार पर 174 की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले एक साल से पीतांबर यमुनानगर सिटी थाना के आजाद नगर में एक महिला की सुरक्षा हेतु बतौर गनमैन नियुक्त था। रविवार को वह ड्यूटी पर देर हो जाने के कारण कारबाइन गन को घर लेकर आया था। मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे ड्यूटी पर जाने से पहले वह अपनी सर्विस कारबाइन गन को ड्रेसिंग रूम में ही साफ करने लगा तो अचानक गोली चल पड़ी जो पीतांबर की ठोड़ी से होती हुई सिर के पार हो गई। हादसे के समय पीतांबर के दोनों बच्चे स्कूल व पत्नी सोनिया घर का काम कर रही थी। वहीं उसकी माता घर में बाहर बैठी हुई थी।
विज्ञापन

परिवार का इकलौता था पीतांबर
बताया जाता है कि पीतांबर परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी पांच बहनें हैं। पीतांबर की शादी 2005 में हुई थी। परिवार में पत्नी सोनिया, मां निशा, बेटा महेश्वर 9 वर्ष व 12 वर्षीय बेटी राधिका है। पीतांबर की मौत की खबर पर मां व पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं पूरे गांव में शोक की लहर है। मुलाना पुलिस ने जब मौके का मुआयना किया और कारबाइन को कब्जे में लेकर अन्य कार्रवाई की। मौके से मृतक का मोबाइल नहीं मिला। जब परिजनों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि दो दिन पहले सड़क दुर्घटना में उसका मोबाइल गुम हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली कारबाइन गन की सफाई करते हुए चली है। मामले में उसके चचेरे भाई के बयानों पर 174 की कार्रवाई अमल में लाई गई है। पीतांबर का फोन दो दिन पहले सड़क हादसे में गुम हो गया था।
सुभाष सिंह, मुलाना थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed