फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The biometric machine did not work, and the farmers returned.

Ambala News: नहीं चली बायोमीट्रिक मशीन, लौटे किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
The biometric machine did not work, and the farmers returned.
मुलाना में खाली पड़ी अनाज मंडी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुलाना। अनाज मंडी में सरसों की सरकारी खरीद का पहला दिन पूरी तरह अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गया। तय समय पर खरीद शुरू न होने के कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। खरीद प्रक्रिया शुरू न होने के पीछे कई कारण सामने आए। सबसे प्रमुख समस्या गेट पास जारी करने के लिए अनिवार्य बायोमीट्रिक मशीनों का सुचारू रूप से शुरू न होने की रही। इसके कारण किसानों के गेट पास नहीं कट सके, खरीद एजेंसियों के न आने से भी खरीद का कार्य शुरू नहीं पाया।
आढ़ती मंडी एसोसिएशन मुलाना प्रधान रणजीत सिंह ने बताया कि सरसों के मूल्यों में तेजी के चलते किसान मंडी में सरसों की फसल सुखाकर वापस ले गए है। शनिवार को खरीद शुरू होनी थी लेकिन एक भी गेट पास नहीं कटा। वहीं कोई खरीद एंजेसी भी मंडी नहीं पंहुची। मार्केट कमेटी के सहायक सचिव मांगा राम ने बताया कि पहले दिन कोई खरीद नहीं हुई। कोई किसान गेट पास कटवाने भी नहीं आया। बॉयोमीट्रिक मशीन इंस्टाल कर दी गई है। फिलहाल संबंधित विभाग द्वारा उसका कार्य पेंडिंग है।
विज्ञापन


हमारे साथ नहीं हो सका था एग्रीमेंट



हैफेड के बराड़ा मैनेजर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि हमारे पास शुक्रवार को ही लिस्ट आई है। अब एक कंपनी एनसीसीएफ सरसों की खरीद करेगी। लेकिन उसके साथ एग्रीमेंट नहीं हुआ है। इसलिए खरीद एजेंसी खरीद के लिए नहीं आई। अब सोमवार को ही खरीद हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed