फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The bank has been running in a rented building for 23 years, now correspondence has started for shifting.

Ambala News: 23 साल से किराये की बिल्डिंग में चल रहा बैंक, अब शिफ्टिंग के लिए पत्राचार शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
The bank has been running in a rented building for 23 years, now correspondence has started for shifting.
अंशु शर्मा
विज्ञापन

अंबाला। 23 साल से किराये की बिल्डिंग में चल रहे बलदेव नगर के दी अंबाला सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक में चोरी के बाद शिफ्टिंग को लेकर हलचल शुरू हो गई है। बैंक स्टाफ खामियों को दुरुस्त करने में लगा हुआ है। वहीं सबसे पहले बैंक को दूसरी जगह यानी रिहायशी या फिर चहल-पहल वाले इलाके में शिफ्ट करने को लेकर ब्रांच मैनेजर ने आलाधिकारियों से पत्राचार किया है।
बता दें कि बैंक में सेंधमारी कर लॉकरों को कटर से काटकर करोड़ों के जेवरात व नकदी चोरी के मामले में कई लापरवाही सामने आई हैं। बैंक के आसपास का ज्यादा एरिया खाली था। यही कारण था कि चोर खाली प्लाॅट में से दीवार तोड़कर भीतर दाखिल हो गए। इतना ही नहीं बैंक के पास दूर-दूर तक कोई कैमरा ही नहीं था। इस कारण वारदात के चौथे दिन भी चोरों का कोई ठोस सुराग नहीं लगा। दो दिन की छुट्टी के दौरान रात के समय अगर हलचल हुई तो किसी ने भी नहीं देखा। वर्ष 2000 में जब इलाके में इक्का-दुक्का ही बिल्डिंग ही थी। उस समय बैंक किराये पर लिया गया था। धीरे-धीरे इलाके में मकान व दुकानें बनी।
विज्ञापन

बैंक कर्मचारियों से तलब की जा रही रिपोर्ट

चोरी की वारदात के बाद भले ही पुलिस चोरों के पीछे लगी हुई हो, लेकिन बैंक प्रबंधन ने भी अपने स्तर पर जांच को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। खामियों को दूर करने के साथ-साथ जिम्मेदारों से भी रिपोर्ट तलब की जा रही है। हालांकि यह विभागीय कार्रवाई से जुड़ा है तो इसकी कोई पुष्टि नहीं कर रहा। वहीं चोरी की वारदात में भेदी की संलिप्तता ने कई सवाल खड़े कर दिए है। जल्द ही पुलिस भी बैंक कर्मचारियों को शामिल तफ्तीश कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्ष 2000 से बैंक किराये की बिल्डिंग में चल रहा है। बैंक के आसपास का एरिया रात के समय सुनसान रहता है, इसलिए बैंक के लिए दूसरी जगह तलाशने के लिए पत्राचार किया गया है। साथ ही बैंक के सुरक्षा बंदोबस्त को भी बढ़ाया जा रहा है।
-भूषण गुप्ता, ब्रांच मैनेजर, को-ऑपरेटिव बैंक बलदेव नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed