{"_id":"6ac7fd77173738b76f0d52c6","slug":"the-audience-was-moved-by-shravans-service-and-devotion-towards-his-parents-ambala-news-c-36-1-amb1002-170930-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: माता-पिता के प्रति श्रवण की सेवा व भक्ति को देख भावुक हुए दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: माता-पिता के प्रति श्रवण की सेवा व भक्ति को देख भावुक हुए दर्शक
विज्ञापन
मुलाना में एतिहासिक श्री रामलीला का शुभारंभ करते पदाधिकारी। समिति
संवाद न्यूज एजेंसी
मुलाना। क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजे हुए श्री कृष्णा ड्रामेटिक क्लब की ओर से मुलाना में 99वीं श्रीरामलीला मंचन का शुभारंभ हुआ। रामलीला के पहले दिन कलाकारों ने श्रवण लीला और भगवान श्रीराम के जन्म प्रसंग का मंचन किया। श्रवण लीला के दौरान श्रवण कुमार की अपने माता-पिता के प्रति अनन्य सेवा, भक्ति और समर्पण को देख दर्शकों की आंखें नम हो गईं।
इसके पश्चात अयोध्या के राजा दशरथ के यहां भगवान श्रीराम और उनके तीनों भाइयों के जन्म का प्रसंग मंचित किया गया। समारोह का शुभारंभ मुलाना के सरपंच प्रवीन कुमार ने बतौर मुख्यातिथि और जिला महासचिव कांग्रेस कमेटी अंबाला जीवन सहगल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत कर किया। दोनों अतिथियों ने संयुक्त रूप से भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की और दीप प्रज्वलित कर श्रीरामलीला का विधिवत उद्घाटन किया।
मंच पर भगवान श्रीराम के प्रकट होने के दृश्य के साथ ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। कलाकारों के उत्कृष्ट अभिनय और संगीतमय प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को पूरी तरह भाव-विभोर कर दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और श्रद्धालु मौजूद रहे, जिन्होंने देर रात तक श्रीरामलीला के मंचन का आनंद लिया।