{"_id":"618d6bbb79a4d33c33387ef8","slug":"terrorist-organization-threatens-bomb-blasts-letter-sent-to-drm-ambala-news-knl89288379","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी संगठन ने दी बम धमाकों की धमकी, डीआरएम को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी संगठन ने दी बम धमाकों की धमकी, डीआरएम को भेजा पत्र
विज्ञापन
रेल प्रबंधक कार्यालय की फाइल फोटो।
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छावनी रेलवे स्टेशन सहित अन्य प्रमुख स्थानों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के नाम से मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) जीएम सिंह को भेजे गए पत्र के माध्यम से धमकी भरी यह जानकारी सामने आई है। पत्र की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। इस पत्र में हरियाणा के मुख्यमंत्री, राज्यपाल, मिलिट्री कैंप सहित प्रमुख मंदिर और गुरुद्वारों को भी निशाना बनाने की बात कही गई है। जो धमकी भरा पत्र रेल प्रबंधक को भेजा गया है, उसमें भेजने वाले ने खुद को आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का एरिया कमांडर मोहम्मद अमीन शेख बताया है। धमकी भरा पत्र हिंदी में हाथ से लिखा हुआ है।
यह पत्र 29 अक्तूबर को अंबाला मंडल रेल प्रबंधक को मिला था जो आगामी कार्रवाई के लिए आरपीएफ के सुपुर्द किया गया। मामले में आगामी कार्रवाई के लिए रेलवे द्वारा पुलिस की मदद भी ली जा रही है। पत्र मिलने की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियां चौकस हैं और चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है। वहीं इस संबंध में बुधवार रात पड़ाव थाने में मामला दर्ज कर आगामी जांच आरंभ कर दी गई है।
पत्र में दी धमकी
रेल प्रबंधक को भेजे गया एक पेज का पत्र हिंदी में है। लिफाफे पर बाकायदा रेल प्रबंधक का नाम लिखा हुआ है। पत्र के अंदर लिखा है कि ‘ए खुदा मुझे माफ कर देना, हम अपने जिहादियों की मौत का बदला जरूर लेंगे। इसका हिसाब हिंदुस्तानियों को चुकाना होगा। हम 26 नवंबर को अंबाला कैंट, यमुनानगर, रेवाड़ी, पानीपत, करनाल, सोनीपत, शिमला, चंडीगढ़, सहारनपुर सहित अंबाला मंडल में पडने वाले कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ा देंगे। यहीं नहीं हम हरियाणा के मुख्यमंत्री, राज्यपाल, मिलिट्री कैंप, रेलवे पुल, सिरसा, हिसार रेलवे स्टेशन को बम से उड़ा देंगे, फिर हम 06 दिसंबर को अंबाला प्रमुख मंदिर और गुरुद्वारों का निशाना बनाएंगे। हिमाचल के कई मंदिर फौजी कैंप हवाई अड्डों का निशाना बनाएंगे। खुदा हाफिज, आतंकवादी संगठन लशकर- ए-तोएबा, एरिया कमांडर, मो. अमीन शेख (जम्मू- कश्मीर) पाकिस्तान।
विज्ञापन
स्टेशन पर मिल चुका है आरडीएक्स
अतिसंवेदनशील कहे जाने अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन की कार पार्किंग में 12 अक्तूबर 2011 को आरडीएक्स से भरी कार मिली थी। यह कार आतंकियों द्वारा पार्किंग में खड़ी की गई थी। कार में भारी मात्रा में आरडीएक्स, डेटोनेटर और टाइमर मिले थे। 10 साल बाद भी सुरक्षा एजेसियां इस मामले को नहीं सुलझा पाई हैं।
सेना जवानों से मिला था विस्फोटक पदार्थ
छावनी स्टेशन पर ही 11 जून 2016 को भी विस्फोटक पदार्थ मिला था। जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सेना के दो जवानों को हिरासत में लिया था। जांच के दौरान सुरक्षा एजेंसियों को दो कट्टों में 40 पैकेट सिलिकॉन ग्रेनाइट मिला था जोकि विस्फोटक तैयार करने इस्तेमाल किया जाता था। यह विस्फोटक पदार्थ छावनी स्थित गांधी मार्केट से खरीदा गया था और सैन्य कर्मी इसे बठिंडा लेकर जा रहे थे।
पहले भी मिल चुकी धमकियां
18 मार्च 2013 को उग्रवादी संगठन इंडियन मुजाहिदीन ने छावनी रेलवे स्टेशन पर पुलिस को एक पत्र भेजकर 18 मार्च को रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। 30 अप्रैल 2015 धमकी पुलिस कंट्रोल रूम के 100 पर आई थी। इसके बाद जीआरपी व आरपीएफ ने सुरक्षा बढ़ाई। हालांकि जांच के बाद किसी तरह का खतरा नहीं मिला। 02 मई 2015 को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन को 20 मिनट में बम से उड़ा देने की धमकी मोबाइल से दी गई। आरोपी ने 27 अप्रैल को यूपी से 25 से 30 बार तथा 100, 101 व 1073 नंबर पर कॉल की थी। 8 जून, 2018 कैंट स्टेशन को लश्कर-ए-तैयबा के जम्मू एंड कश्मीर एरिया कमांडर अबू शैक ने उड़ाने की धमकी दी थी।
आरपीएफ निरीक्षक (यात्री सुरक्षा) श्याम सुंदर की तरफ से एक लिखित शिकायत प्राप्त हुई थी। इसमें रेल प्रबंधक को धमकी भरा पत्र भेजने की जानकारी दी गई थी। शिकायत और प्राप्त तथ्यों के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।
देवेंद्र सिंह, प्रभारी पड़ाव थाना।

मंडल रेल प्रबंधक को अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजा गया धमकी भरा पत्र।- फोटो : Ambala