फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Take strict action against agents sending people abroad through the donkey route: IG

डंकी रूट से लोगों को विदेश भेजने वाले एजेंटों पर करें कठोर कार्रवाई : आईजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Take strict action against agents sending people abroad through the donkey route: IG
अंबाला। डंकी रूट के माध्यम से लोगों को विदेश भेजने वाले एजेंटों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर शीघ्र प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। अंबाला मंडल के पुलिस महानिरीक्षक पंकज नैन ने बुधवार को अपराध नियंत्रण की समीक्षा के लिए एक विशेष गोष्ठी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यह आदेश दिए। इस गोष्ठी में अंबाला मंडल के तीनों जिलों, अंबाला, यमुनानगर एवं कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक, सभी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक, सीआईए प्रभारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


खुफिया नेटवर्क करें मजबूत

पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि ऐसे मामलों में जिला पुलिस सतर्क निगरानी रखे और स्थानीय स्तर पर खुफिया नेटवर्क को ओर अधिक मजबूत किया जाए ताकि इस अवैध गतिविधि में लिप्त एजेंटों को समय रहते पकड़ा जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि नागरिकों को डंकी रूट के माध्यम से विदेश जाने के खतरों के बारे में जागरूक किया जाए ताकि कोई भी व्यक्ति लालच में आकर अपने जीवन को जोखिम में न डाले।
विज्ञापन


बढ़ाएं गश्त
इसके अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक ने यह भी कहा कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए थाना स्तर पर गश्त बढ़ाई जाए, लंबित मामलों की नियमित समीक्षा की जाए और जनता से संवाद बढ़ाकर पुलिस की छवि को और सशक्त बनाया जाए। बैठक में सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध की रोकथाम, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed