{"_id":"588e30754f1c1b7d3de804c6","slug":"swindle-millions-of-retired-bsf-jawan-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ के रिटायर्ड जवान से लाखों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ के रिटायर्ड जवान से लाखों की ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
Updated Sun, 29 Jan 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएफ से रिटायर्ड जवान को गैस एजेंसी दिलाने के नाम 14 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तुरंत केस दर्ज कर आरोपी को भी काबू कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया।
मुलाना पुलिस को दी शिकायत में धीन गांव निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि वह बीएसएफ से रिटायर्ड हैं। वर्ष 2015 में सुभरी गांव के दो लोगों ने उसे गैस एजेंसी दिलवाने के नाम पर 14 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद उन आरोपियों ने न तो एजेंसी दिलवाई और न ही रुपये वापस किए। पीड़ित ने रुपयों की मांग की तो आरोपियों ने मना कर दिया। इस पर कुलदीप सिंह ने नराता राम व प्यारे लाल के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। मुलाना थाना प्रभारी करन सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नराता राम को काबू कर कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया।