फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sweating is happening day and night too

Ambala News: दिन के साथ रात भी छुड़ा रही पसीना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Sweating is happening day and night too
अंबाला सिटी। गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को लू के थपेड़ों ने लोगों का बुरा हाल कर दिया। गर्मी से परेशान लोग घर में ही रहना पसंद करते दिखाई दे रहे हैं। शनिवार को अंबाला में दिन के समय 41.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जो कि सामान्य तापमान से 3.8 डिग्री अधिक रहा। वहीं रात्रि तापमान सामान्य के बराबर दर्ज किया गया। रात्रि तापमान 22.1 सेल्सियस रहा। मौसम के आंकड़ों को देखने पर पता चलता है कि दिन के समय ही नहीं बल्कि रात्रि के समय भी गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है। बीते तीन दिनों से अंबाला में तापमान बढ़ता दिखाई दे रहा है। हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खिचड़ ने बताया कि अभी तक उत्तर पश्चिमी और पश्चमी हवा चलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही थी। मगर रविवार से हवा में बदलाव के कारण आंशिक बादल दिखाई दे सकते हैं। वहीं 28 व 29 अप्रैल को फिर से पश्चमी हवा चलने की उम्मीद है। जिससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। इस दौरान बीच- बीच में गर्म धूल भरी हवा भी चल सकती है। हालांकि 30 अप्रैल के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। जिससे राज्य में मौसम बदल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed