फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   surbhi selected student of the year

सुरभि अग्रवाल बनीं स्टूडेंट ऑफ द ईयर

Fri, 02 Oct 2015 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Fri, 02 Oct 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन

फोनिक्स क्लब में आईएनआईएफडी की ओर से नए सत्र के लिए फ्रैशर पार्टी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मोबाइल गेम कैंडी क्रैश की थीम पर करवाया गया। कार्यक्रम में जहां छात्रों ने फिल्मी गीतों पर जमकर नृत्य पेश किया। वहीं अपने अंदाज में गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। 

इस दौरान संचालक वंदना कोछर ने बताया कि कार्र्यक्रम के आरंभ में छात्राएं बेहद उत्साहित दिखाई दे रही थी। जिन्होंने कार्यक्रम की थीम से सबंधित आर्कषक पोशाकों में शामिल होकर खूब आनंद उठाया। उसके उपरांत छात्र व छात्राओं ने अपने द्वारा बनाई गई आर्कषक ड्रैस पहनकर रैंपवॉक पर माडलिंग कर समां बांध दिया। दूसरी ओर, कार्यक्रम में पंजाबी गीत एलबम के डायरेक्टर करन बरार ने मुख्य रूप से शामिल होकर छात्राओं को प्रोत्साहित किया और साथ ही कार्यक्रम में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को एलबम में शामिल करने का वादा भी किया। 

उधर, कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा पंजाबी गीतों पर प्रस्तुत किया भंगड़ा मुख्य आर्कषण का केंद्र रहा। जिसमें छात्राओं ने पंजाब की संस्कृति को दर्शाया। अंत में निर्णयक मंडल में शामिल पारूल गांधी, शशी खेड़ा व नम्रता चड्डा द्वारा सुरभि अग्रवाल को स्टूडेंट ऑफ द ईयर का खिताब देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed