{"_id":"60663e7d8ebc3ed3a2402399","slug":"super-sonik-boom-of-jet-fighter-ambala-news-knl65887649","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमाके से दहली ट्विन सिटी, दिनभर सहमे रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमाके से दहली ट्विन सिटी, दिनभर सहमे रहे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह हुए एक जोरदार धमाके ने ट्विन सिटी को हिलाकर रख दिया। धमाका सुबह करीब नौ बजे हुआ, तब अधिकतर लोग अपने काम पर जा रहे थे। एकाएक हुए धमाके की आवाज करीब 15 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। इस लेकर दिनभर चरचा होती रही। कुछ लोगों का तर्क था कि यह भूकंप का झटका था तो कुछ लोग इसे फाइटर जेट द्वारा छोड़ी गई सुपर सोनिक बूम मान रहे हैं। बता दें कि अक्सर लड़ाकू विमान जब तेज गति से उड़ान भरते हैं तो उससे सुपर सोनिक बूम पैदा होती हैं। इससे ऐसा लगता है कि कोई बड़ा विस्फोट हुआ हो।
मैं सुबह उस समय काम पर निकलने के लिए तैयार हो रहा था। जैसे ही धमाके की आवाज सुनी घबराकर घर से बाहर निकल आया। एक बार तो लगा जैसे भूकंप का केंद्र इस बार अंबाला में बना है, इसीलिए इतनी जोर का धमाका हुआ है। बाहर आकर मैंने देखा कि मोहल्ले के लोग भी बाहर आ गए हैं लेकिन धमाका कहां से हुआ कैसे हुआ इस बात की जानकारी किसी को भी नहीं थी।
- संतोष।
सुबह जब धमाका हुआ उस समय में दुकान का शटर उठा ही रहा था। धमाके की आवाज सुनते ही मैं घबराकर दुकान से पीछे हट गया। धमाका इतना जोरदार था कि मानो कोई बहुत बड़ी बिल्डिंग भरभरा कर गिर गई हो।
विज्ञापन
- राज।
सुबह करीब 9 बजे जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी यह धमाका बिल्कुल वैसा ही था जैसा करीब 2 साल पहले हुआ था उस समय शाम को वक्त पता चला था कि जहाज द्वारा छोड़ी गई सुपर सोनिक बूम थी। हम तो घबरा ही गए थे।
- दिनेश।
सुबह एक जबरदस्त धमाके की आवाज सुनाई दी जिसके बाद सभी परिजन घबराकर घर से बाहर निकल आए थे ऐसा लग रहा था कि जैसे भूकंप आया हो या फिर अंबाला पर दुश्मन देश ने आक्रमण कर दिया हो।
- नोविंदर।
कुछ दिन पहले भी रात को ऐसे ही धमाके की आवाज शहर में सुनाई दी थी। ऐसे ही आज का धमाका भी हो सकता है। लेकिन हमारे पास अभी तक किसी भी अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं आई है। शहर में स्थिति पूरी तरह सामान्य है व शहर पूरी तरह सुरक्षित है।
- रामकुमार, एसएचओ थाना प्रभारी, अंबाला सिटी।