{"_id":"5f8362e68ebc3e9ba1388c74","slug":"suicide-ambala-news-knl472252192","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान के कमरे में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, अगले महीने जानी थी बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान के कमरे में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, अगले महीने जानी थी बारात
विज्ञापन
suicide
- फोटो : Ambala
नारायणगढ़ (अंबाला)। राजेश कालोनी निवासी कपिल बिंदल ने नारायणगढ़ मुख्य मार्केट में अपनी करियाने की दुकान में फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। युवक सुबह घर से दुकान के लिए निकला था। लेकिन इसके बाद वह वापस घर नहीं आया। परिजनों ने फोन किए लेकिन वह फोन नहीं उठा रहा था।
रात करीब 9 बजे किसी ने देखा कि उनकी दुकान का शटर थोड़ा साल खुला था। इतना ही नहीं कपिल की एक्टिवा भी दुकान के बाहर की खड़ी थी। इस पर किसी ने कपिल के चाचा महिंद्र को फोन कर सूचना दी। सूचना मिलने पर चाचा महिंद्र दुकान पर पहुंचे। दुकान के भीतर छत पर बने कमरे में गए तो वहां से देखा तो कपिल का शव पंखे पर लगाए गए फंदे से लटक रहा था। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नारायणगढ़ नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। कपिल का परिवार मूल रूप से गांव बरौली का रहने वाला है। समाचार लिखे जाने तक उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। न ही आत्महत्या के कारणों का पता चल सका था। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी थी।
अगले महीने रायपुर रानी जानी थी बारात
बता देें कि कपिल की शादी तय हो चुकी थी और साथ नजदीक ही रायपुररानी में उसकी बारात अगले महीने जानी थी। कपिल के पिता नरेंद्र का पहले ही निधन हो चुका है वह परिवार में अकेला ही कमाने वाला था। उसकी एक बहन है जिसकी शादी हो चुकी थी। अपनी मां के साथ गांव बरौली में वह रह रहा था।