फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Students showed the background of Uday Bharat

Ambala News: विद्यार्थियों ने दिखाई उदय भारत की पृष्ठ भूमि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Students showed the background of Uday Bharat
अंबाला के मेजर आरएन डीएवी स्कूल में वा​र्षिक उत्सव के दौरान मौजूद गणमान्य व विद्यार्थी। स्कूल
अंबाला। मेजर आरएन कपूर डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का वार्षिक पारितोषिक वितरण उत्सव धूम धाम से मनाया गया। उदय भारत की पृष्ठ भूमि पर आधारित यह कार्यक्रम वास्तव में भारत की सांस्कृतिक छटा बिखेर रहा था। चेयरमैन प्रीतम पाल की अध्यक्षता में संपन्न हुए इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल विक्रांत मेहता रहे तथा डॉ. विवेक मल्होत्रा विशिष्ट अतिथि रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा उप चेयरमैन कर्नल एससी धवन, स्कूल के मैनेजर जेएस नैन, एआरओ विकास कोहली, पूजा मेहता, नवीन गुलाटी, शोभा धवन सहित विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य रमन शर्मा, सुनीता कपूर, जीवन शर्मा एवं अन्य गणमान्य मौजूद रहे। प्राचार्य जयदेव शर्मा ने फूलों से सभी का स्वागत किया। प्राचार्य ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ते हुए शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से सबको अवगत करवाया।
विज्ञापन

डीएवी की प्रथा के अनुरूप कार्यक्रम की शुरुआत डीएवी गान से हुई। इसके बाद श्री गणेश वंदना, हरयाणवी, आर्केस्ट्रा, गरबा, ग्वालों की भीड़ चली, हरियाणवी नृत्य, जागो, भांगड़ा तथा जिस दिन वेद के मंत्रों से धरती को सजाया जाएगा एक सामाजिक संदेश भी रहा। विद्यालय के लगभग 83 विद्यार्थियों को उनके शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल कूद की जिला स्तरीय नेशनल लेवल की प्रतियोगिता में सर्व श्रेष्ठता के अनुरूप पुरस्कृत किया गया तथा रोहिणी सदन को ओवरऑल ट्राफी दी गई। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने छात्रों का उनके उत्कृष्ट, परिणामों बेहद अनुशासित एवं विविधताओं से सजे इस कार्यक्रम के लिए प्राचार्य एवं विद्यालय की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed