{"_id":"65caaab7b8b13399a00f7e34","slug":"students-selected-in-the-examination-will-get-scholarship-ambala-news-c-36-1-amb1003-118289-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: परीक्षा में चुने विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: परीक्षा में चुने विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति
विज्ञापन
जिला शिक्षा सदन की फोटो।
अंबाला सिटी। शिक्षा विभाग हरियाणा विज्ञान प्रतिभा सर्च परीक्षा 2020 में चुने 19 विद्यार्थियों को एक हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से छात्रवृत्ति देगा। इस छात्रवृत्ति के लिए विभाग के पास बजट आ चुका है। यह छात्रवृत्ति दो वर्ष के लिए दी जाएगी।
इन सभी चयनित विद्यार्थियों के स्कूल मुखियाओं को विभाग के नियमानुसार दस्तावेजों की जांच-पड़ताल कर और सत्यापित करने के निर्देश दिए हैं। देशभर में राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा विज्ञान प्रतिभा सर्च परीक्षा का 2020 में आयोजन किया गया था। इसमें जिला अंबाला से 19 विद्यार्थियों का चयन छात्रवृत्ति के लिए किया गया था।
इन विद्यार्थियों को 11वीं और 12वीं कक्षा के लिए प्रति माह एक हजार रुपये के हिसाब से छात्रवृत्ति दी जानी है। यह विद्यार्थी 11वीं और 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं। अब इन विद्यार्थियों को विभाग दो वर्ष के 24 हजार रुपये देगा। इस छात्रवृत्ति के लिए मेडिकल और नॉन मेडिकल के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी।
विज्ञापन
जिला गणित विशेषज्ञ कम जिला नोडल अधिकारी सुशील अरोड़ा ने बताया कि 19 विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति के लिए बजट विभाग के पास आ चुका है। यह बजट जिला शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में बांटा जाएगा। उन्होंने बताया कि चयनित 19 विद्यार्थियों के स्कूल मुखियाओं को सूचित कर दिया गया है कि विभाग के नियमानुसार इन सभी संबंधित विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच-पड़ताल करके और यह सत्यापित करके कि यह विद्यार्थी कोई अन्य छात्रवृत्ति नहीं ले रहे। इसकी सूचना जिला शिक्षा विभाग को भेजी जाए।