{"_id":"68f3d7d9324baa58df01b375","slug":"students-organised-an-exhibition-of-handmade-items-ambala-news-c-36-1-amb1001-151651-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: विद्यार्थियों ने अपने हाथों से निर्मित वस्तुओं की लगाई प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: विद्यार्थियों ने अपने हाथों से निर्मित वस्तुओं की लगाई प्रदर्शनी
Sat, 18 Oct 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 18 Oct 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
अंबाला छावनी के एसडी स्कूल मे प्राचार्य संग मौजूद विजेता छात्र। प्रवक्ता
अंबाला। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों द्वारा अपने हाथों से निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी का थीम कॉमर्स कमांडोज रखा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उद्योगपति चंदन नारायण तथा स्कूल प्राचार्य डॉ. विकास कोहली द्व्रारा किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में वाणिज्य संकाय के प्रति रुचि जागृत करना व इससे संबंधित लेन-देन गतिविधियों को प्रोत्साहित करना था। संवाद
जिम्नास्टिक में इच्छा व तृप्ति ने किया शानदार प्रदर्शन
अंबाला। हरियाणा राज्यस्तरीय विद्यालय प्रतियोगिता में जूडो, बॉक्सिंग, जिम्नास्टिक, हैंडबाल, क्रिकेट, रेसलिंग आदि खेलों में सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के लगभग 17 विद्यार्थियों ने भाग लिया, इसमें 58 जिम्नास्टिक की नंबर 19 अंबाला की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। इनमें विद्यालय की इच्छा व तृप्ति ने शानदार प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी। विद्यालय प्राचार्य ठाकुर सिंह चौहान ने भी बच्चों को आशीर्वाद दिया। संवाद
धन्वंतरि त्रयोदशी के अवसर पर राष्ट्रीय बौद्धिक संगोष्ठी
अंबाला। आरोग्य भारती द्वारा गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज में धन्वंतरि त्रयोदशी के पावन अवसर पर एक राष्ट्रीय बौद्धिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. जयप्रकाश गुप्ता, महासचिव, आरोग्य भारती मौजूद रहे। उन्होंने अपने विचार रखते हुए आयुर्वेद के दार्शनिक एवं नैतिक आधारों पर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन एवं मेजबानी कॉलेज प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने की। संवाद
विज्ञापन
डीएवी रिवरसाइड पब्लिक स्कूल में मनाई दिवाली
अंबाला। डीएवी रिवरसाइड पब्लिक स्कूल में दीपों का पर्व दीपावली बड़े हर्षोल्लास, उमंग और आनंदपूर्ण वातावरण में मनाया गया। विशेष प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने मनभावन गीत, नृत्य, कविताएं और नाट्य प्रस्तुतियां देकर दीपावली के आध्यात्मिक व सांस्कृतिक महत्व को जीवंत कर दिया। विद्यालय की प्राचार्या डॉ. सीमा दत्त ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
डीएवी स्कूल में मनाया ऋषि दयानंद निर्वाण दिवस
नारायणगढ़। डीएवी सीसै पब्लिक स्कूल में पुण्य मास के अंतर्गत ऋषि दयानंद निर्वाण दिवस मनाया गया। इसमें विद्यार्थियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पवित्र यज्ञ में आहुतियां डालते धर्मपाल शास्त्री के मार्गदर्शन में स्वतंत्रता के प्रथम उद्धोषक स्वामी दयानंद सरस्वती, महात्मा हंसराज,महात्मा आनंद स्वामी सहित विभिन्न आर्यों को नमन किया। प्रधानाचार्य डॉ. आरपी राठी ने पूर्ण आहुति डालते हुए ऋषि दयानंद के जीवन मूल्यों से अवगत करवाया। संवाद
इको फ्रेंडली दिवाली मनाएं, प्रकृति की सुंदरता बढ़ाएं : डॉ. अंजु बाला
अबाला। आर्य कॉलेज के प्रांगण में वूमैन सैल की तरफ से दीपावली उत्सव दीयों और फूलों द्वारा धूमधाम से मनाया गया। छात्राओं की तरफ से दी गई नृत्य, मधुर संगीत व गायन कला ने सबके मन को मोह लिया। यह त्योहार सद्भाव और समृद्धि व जोश का प्रतीक है। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजु बाला ने इस अवसर पर सभी स्टाफ व विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व जीवन में ढेर सारी खुशियां, सुख-समृद्धि और सफलता लेकर आए। इको फ्रेंडली, दिवाली मनाएं और प्रकृति की सुंदरता बढ़ाएं। संवाद
एनएसएस यूनिट ने स्लम क्षेत्र में बच्चों संग मनाई दिवाली
अंबाला। गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज में एनएसएस यूनिट की ओर से दिवाली उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जरूरतमंद व्यक्तियों को खुशी के उपहार वितरित किए गए तथा दया, सेवा और परोपकार की भावना के माध्यम से दिवाली के वास्तविक संदेश अंधकार से प्रकाश की ओर को साकार किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने की। संवाद
दिवाली के अवसर पर परिचयात्मक बैठक आयोजित
अंबाला। दिवाली के अवसर पर शनिवार को स्कूल परिसर में एक छोटी सी परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। स्कूल की नवनिर्वाचित प्रबंधक समिति के प्रधान रजत जैन, उपाध्यक्ष डॉ. विनीत जैन, कोषाध्यक्ष सुनील जैन, सचिव हितेश जैन, मैनेजर रितेश जै सहित प्रबंधक समिति के सलाहकार रविकांत और कार्यकारी सदस्य भविक जैन, धनेश जैन, सुनील जैन, लवीश जैन सहित अन्य उपस्थित हुए। प्रबंधक रितेश जैन ने सदस्यों को संबोधित किया और आश्वासन दिया कि सभी सम्मानित प्रबंधक सदस्यों की सामूहिक विशेषज्ञता, चुनौतियों का सामना करने, स्कूल के विकास के लिए और स्कूल को आगे बढ़ाने में सक्षम बनाएगी। प्राचार्य डॉ. रेनू गहलावत और विजय वल्लभ जैन इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्या निधि ने प्रबंधक समिति के सभी गणमान्य सदस्यों के प्रति आभार स्वरूप गमले भेंट किए। संवाद
विद्यालय में मनाई हरित एवं सृजनात्मक दीपावली
अंबाला। डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक सार्वजनिक विद्यालय में पर्यावरण क्लब की ओर से हरित दीपावली उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास, सृजनात्मकता और पर्यावरणीय चेतना के साथ संपन्न किए गए। कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा चौथी तक के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने सुंदर झालरें, बंधनवार, दीप सजावट और आकर्षक हस्तनिर्मित कलाकृतियां बनाकर आने वाली दीपावली के प्रति अपना उत्साह प्रकट किया। इसी प्रकार अन्य कक्षाओं के बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा का मंचन किया। संवाद