{"_id":"66f87e6bdfb791e3b0075644","slug":"students-gave-a-spectacular-performance-in-the-art-festival-ambala-news-c-36-1-sknl1003-130370-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कला उत्सव में विद्यार्थियों ने दी धमाकेदार प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कला उत्सव में विद्यार्थियों ने दी धमाकेदार प्रस्तुति
विज्ञापन
छावनी के पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 में आयोजित कला उत्सव में प्रस्तुती देती छात्राएं।
अंबाला। छावनी के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 में शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार और केंद्रीय विद्यालय संगठन, नई दिल्ली की ओर से कला उत्सव का आयोजन किया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सांस्कृतिक चेतना का विकास करना और उनकी सृजनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था। इस कला उत्सव में विद्यार्थियों ने संगीत, नृत्य, चित्रकला,कथा वाचन, माइम, शिल्पकला, नाटक और साहित्य जैसी विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कला उत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और वंदे मातरम की सुंदर प्रस्तुति से हुआ। इसके बाद प्रधानाचार्य हरिन्द्र सिंह लाम्बा ने विद्यार्थियों को इस प्रकार के आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। कला उत्सव में विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों से कक्षा 6 से लेकर 12 कक्षा के लगभग 90 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। संगीत प्रतियोगिता में शास्त्रीय संगीत, ओर्केस्ट्रा, लोक गीत, माइम और वाद्ययंत्र की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन
इस कला उत्सव में विशेष आकर्षण नाट्य प्रतियोगिता थी, जिसमें विद्यार्थियों ने सामाजिक मुद्दों पर आधारित नाटक प्रस्तुत किए। इसके साथ ही, चित्रकला और शिल्पकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगों और आकृतियों के माध्यम से अपनी सृजनात्मकता का परिचय दिया।
उपरोक्त प्रतियोगिताओं में हेमन सोबती, सेवानिवृत्त संगीत अध्यापक डॉ मधु, सहायक प्राध्यापिका, एसडी कॉलेज, अंबाला, डॉ. सरयू शर्मा, सहायक प्राध्यापक, एसडी कॉलेज, अंबाला छावनी, रतन सिंह ढिल्लों, सेवानिवृत्त एचओडी, पंजाबी विभाग, एसडी कॉलेज, अंबाला छावनी, अमित चौधरी और कोरियोग्राफर एयरफाेर्स स्कूल मौजूद रहे।