{"_id":"6aff4a4aff3128fa51045391","slug":"students-displayed-their-talent-in-long-jump-and-running-ambala-news-c-36-1-amb1002-172905-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: छात्रों ने लंबी कूद और दौड़ में दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: छात्रों ने लंबी कूद और दौड़ में दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
फरूका खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खेल महोत्सव में विजेताओं को सम्मानित करते हुए पदाधिकारी।
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। फरूका खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वीरवार को वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों ने लंबी कूद, दौड़ और खो-खो में बेहतर प्रदर्शन किया। समारोह के समापन पर अतिथियों ने विभिन्न स्पर्धाओं के विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफियां प्रदान कर सम्मानित किया।
समारोह में जीएमएन कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. भारती विज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के तौर पर डॉ. गीता बत्रा, मौनिका अरोड़ा व भारती शर्मा की उपस्थिति रहीं। कार्यक्रम के शुभारंभ पर विद्यालय के प्रधानाचार्य केपी सिंह ने सभी अतिथियों के स्वागत से किया।
महोत्सव के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपने अनुशासन, आत्मविश्वास और बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन कर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य और विशिष्ट अतिथियों ने विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा और कड़ी मेहनत की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत और हार का माध्यम नहीं हैं, बल्कि ये जीवन में अनुशासन, टीम भावना और सफलता की ओर बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।