{"_id":"6952ff5869ec753b39022dc6","slug":"students-and-teachers-awarded-at-the-function-ambala-news-c-36-1-amb1003-155483-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: विद्यार्थियों और अध्यापकों को समारोह में पुरस्कृत किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: विद्यार्थियों और अध्यापकों को समारोह में पुरस्कृत किया
Tue, 30 Dec 2025 03:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 30 Dec 2025 03:53 AM IST
विज्ञापन
शहर के पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में ह्यूमन फाउंडेशन की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह संपन्न हुआ।
अंबाला सिटी। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में ह्यूमन फाउंडेशन की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह संपन्न हुआ। फाउंडेशन की ओर से पर्यावरण संरक्षण पर करवाई गई विभिन्न गतिविधियों में विजेता रहे विद्यार्थियों और अध्यापकों को समारोह में पुरस्कृत किया गया।
स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली ने कहा कि आज के समय में हमारा प्राकृतिक वातावरण विभिन्न प्रकार के प्रदूषण के कारण दूषित होता जा रहा है, इसलिए हमारे आसपास के वातावरण को शुद्ध व स्वच्छ रखने के लिए ह्यूमन फाउंडेशन संस्था बच्चों व अध्यापकों के लिए अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन कर प्रकृति को बचाने का एक महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। डॉ. कोहली ने मुख्यातिथि डाॅ. इकबाल सिंह, गेस्ट ऑफ ऑनर रत्न सिंह ढिल्लो, सुनील अरोड़ा, राजिंद्र वशिष्ठ, गरिमा जैन, दीक्षा कपूर, गुरुदेव सिंह को सम्मानित किया। मुख्यातिथि इकबाल सिंह चौहान ने कहा कि पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला शहर निरंतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं नैतिक मूल्यों के संवर्धन की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास होता है। इस अवसर पर ह्यूमन फाउंडेशन के वरिष्ठ सदस्य राजिंद्र वशिष्ठ ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। इसके उपरांत विद्यार्थियों ने प्रकृति के महत्व को दर्शाते हुए एक माइम की प्रस्तुति दी। जिसने सभी उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह के दौरान फाउंडेशन ने प्रधानाचार्य व अन्य को दिए जाने वाले पुरस्कारों की घोषणा की।