{"_id":"617afdc0bbe8e366bf612702","slug":"strictness-on-dap-clarification-sought-from-three-ambala-news-knl880146183","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएपी पर सख्ती, तीन से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएपी पर सख्ती, तीन से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। डीएपी खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन ने तेजी के कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन पिछले दो दिनों में तीन दुकानदारों से स्टॉक का सही मिलान न होने पर स्पष्टीकरण मांग चुका है। इसके जवाब का प्रशासन को इंतजार है।
इनमें अंटाल बीज भंडार, लक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी और श्रीराम पेस्टीसाइड शामिल हैं। इनमें अंटाल बीज भंडार पर 200 बैग आए थे। इसमें से दुकानदार पर 30 बैग का कोई रिकॉर्ड नहीं था। इसके अलावा लक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी द्वारा एक-एक किसान को 30 से 40 बैग दिए गए। जो कि शक के दायरे में आता है। श्रीराम पेस्टीसाइड ने 500 बैग बांट दिए। मगर किसको दिया और कितना दिया, इसका कोई रिकॉर्ड उनके पास नहीं था। इस कारण विभाग ने इनसे स्पष्टीकरण मांगा है।
गौरतलब है कि प्रशासन ने डीएपी खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए शहर में पांच टीमों का गठन किया है। हरेक टीम में चार-चार सदस्य हैं, जो प्रतिदिन प्रत्येक रिटेल की दुकान पर जाकर पीओएस मशीन और डीएपी के स्टॉक की जांच कर रहे हैं। इस दौरान जिस भी दुकानदार के पीओएस मशीन और स्टॉक का रिकॉर्ड सही नहीं मिल रहा है, उनसे पहले स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। सही जवाब न मिलने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम हितेष मीना ने कहा कि उनका प्रयास है कि अंबाला के प्रत्येक किसान को जरूरत के हिसाब से खाद उपलब्ध हो सके।