{"_id":"6a9b1d3d42ceadce3d0dacce","slug":"state-level-school-sports-competition-from-8th-ambala-news-c-36-1-amb1001-168956-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: राज्य स्तरीय विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता 8 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: राज्य स्तरीय विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता 8 से
Sat, 05 Sep 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। 59वीं हरियाणा राज्य स्तरीय विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया गया है। 8 से 10 तक राज्य के चार जिलों फरीदाबाद, रेवाड़ी, फतेहाबाद और रोहतक में खेल स्पर्धाओं का आयोजन होगा।
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी टीमों के इंचार्ज और खिलाड़ी 7 सितंबर को सुबह 9:30 बजे चार प्रतियों में मूल दस्तावेजों के साथ जिला शिक्षा कार्यालय, अंबाला में रिपोर्ट करेंगे, ताकि प्रतियोगिताओं के लिए समय पर रवानगी सुनिश्चित की जा सके। खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को छह जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे और इसमें सभी की 4-4 प्रतियां होना अनिवार्य है।
इसमें पात्रता फॉर्म, जन्म प्रमाणपत्र (सत्यापित प्रति), दाखिला खारिज/रजिस्टर की सत्यापित प्रति, पिछली कक्षा का रिपोर्ट कार्ड (सत्यापित प्रति), स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट(नये प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए),आधार कार्ड(सत्यापित प्रति) शामिल है। संवाद