फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Spring field school chairman received threat, case registered

स्प्रिंग फिल्ड स्कूल के चेयरमैन को मिली धमकी, मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Spring field school chairman received threat, case registered
अंबाला। शहर के स्प्रिंग फिल्ड स्कूल के चेयरमैन नरेश गुगलानी को धमकी देने का मामला सामने आया है। चेयरमैन ने मोहाली के श्याम सिंह और गांव खतौली निवासी हरनेक सिंह पर धमकी देने का आरोप लगाया है। दोनों के खिलाफ बलदेव नगर थाने में केस दर्ज करवाया है। शिकायत में बताया कि उन्होंने व गांव सद्दोपुर निवासी राजेंद्र नाथ अग्रवाल ने गांव जडौ़त में सात बीघा नौ बीसवे जमीन पांच फरवरी 2021 को खरीदी थी। निशानदेही के दौरान उन्हें पता चला कि हरनेक सिंह व श्याम सिंह ने उनकी जमीन में से मिट्टी चोरी की है और वहां लगवाए गए सीमेंट के पिल्लर भी तोड़कर उठा ले गए। बीजी गई मूंग दाल की फसल को भी खराब करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

नरेश गुगलानी ने कहा कि पांच मार्च को वह अपने ऑफिस में थे। इस दौरान श्याम सिंह ने उनके मोबाइल पर फोन कर धमकी दी कि वह खून-खराबा करने के लिए तैयार है और 4-5 लोगों को कम से कम मारेगा। धमकी दी कि वह पुलिस कार्रवाई से नहीं डरता और बोला कि उनके व उनके साथियों के पास हथियार हैं। नौ मार्च को दोबारा फोन कर घमकी दी कि वह उन्हें व उनके परिवार को मार देगा। नरेश गुगलानी ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने 2-3 बार उनके ऑफिस आकर भी उन्हें खोजने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed