फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Special toilets will be built at many places in the cantonment

Ambala News: छावनी में कई जगह बनेंगे विशेष शौचालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Special toilets will be built at many places in the cantonment
अंबाला छावनी में बनने वाले संभावित एस्पिरेशनल शौचालय। फाइल फोटो
अंबाला। 82 लाख रुपये की लागत से अंबाला छावनी के अलग-अलग हिस्सों में विकास कार्य किए जाएंगे। इस सुविधा का फायदा बाजार आने वाले लोगों को तो मिलेगा, साथ ही रिहायशी क्षेत्रों के हालात भी सुधरेंगे। पहले कार्य के तहत अंबाला छावनी में मॉल की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित शौचालय बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

इन्हें एस्पिरेशनल शौचालय कहा जाएगा। इसके साथ ही छोटे बच्चों के लिए फीडिंग रूम भी बनाया जाएगा। कैबिनेट मंत्री अनिल विज के निर्देश पर नगर परिषद ने इस सुविधा की योजना तैयार की है। नगर परिषद ने प्राथमिक चरण में अंबाला छावनी के छह क्षेत्रों काे इस सुविधा के तहत चुना है। इस पर लगभग 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके बाद दूसरे चरण में अन्य हिस्सों को इस सुविधा के तहत शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

ये हैं छह चयनित क्षेत्र : लालकुर्ती का रिहायशी क्षेत्र, बीसी बाजार, कुम्हार मंडी, रामबाग रोड, वाल्मीकि बस्ती और छावनी बस अड्डे के बाहर का क्षेत्र।
यह मिलेंगी सुविधाएं : एस्पिरेशनल शौचालय सुविधायुक्त एक विशेष तौर पर तैयार किया गया खंड होगा। इसमें टिशू पेपर के अलावा हैंड ड्राई मशीन, महिला शौचालयों में वेंडिंग मशीन, दाग मुक्त दीवार और फर्श आदि सुविधाएं शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही बच्चों के लिए कम ऊंचाई के शौचालय का भी निर्माण किया जाएगा। दीवारों पर स्वच्छता से संबंधित पेटिंग भी उकेरी जाएगी।
पार्काें का होगा सुंदरीकरण : सुभाष पार्क की तर्ज पर अन्य पार्काें का भी रख-रखाव किया जाएगा। अंबाला छावनी के लगभग 25 पार्काें को इस सुविधा के तहत चिह्नित किया गया है।
इन पार्काें के रख-रखाव पर लगभग 46 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं मौजूदा समय में अंबाला छावनी के सबसे बड़े सुभाष पार्क का ठेका 98 लाख रुपये में चल रहा है जोकि दो वर्ष के लिए दिया गया है।

16 लाख से लगेंगी तिरंगा लाइटें : बाजारों और प्रमुख सड़कों पर बंद हो चुकीं तिरंगा लाइटों को नए सिरे से लगाने का कार्य शुरु किया जाएगा।
इस पर लगभग 16 लाख रुपये खर्च होंगे। नगर परिषद ने प्रस्ताव तैयार करके इसकी निविदा जारी कर दी है जिससे ठेका जारी करके तुरंत प्रभाव से काम शुरु करवाया जा सके।
26 जनवरी का गणतंत्र दिवस से पहले अंबाला छावनी के सभी बाजार तिरंगा लाइटों से रोशन नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed