फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Soul is eternal truth, body is its abode: Karunagiri

आत्मा सनातन सत्य, देह इसका धाम : करुणागिरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Soul is eternal truth, body is its abode: Karunagiri
अंबाला। आत्मा ही सनातन सत्य है, देह इसका धाम है। इसलिए इस दिव्य धाम की पवित्रता बनाए रखने के लिए इस कलुषित करने वाले भावों से बचकर ही प्रभु का अनुराग पाया जा सकता है। आत्मा ही कल्प वृक्ष और कामधेनु है।
विज्ञापन

ये वचन शुक्रवार को श्री सनातन धर्म सभा के वार्षिक महोत्सव के अवसर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के छठे दिन करुणागिरी महाराज ने कहे। प्रवचन का शुभारंभ गोपी गीत से किया। महाराज ने भगवान कृष्ण व गोपियों के भावात्मक सानिध्प पर प्रकाश डालते हुए भगवान के वृंदावन गमन और राधा-कृष्ण की आलौकिक लीलाओं का वर्णन किया।
विज्ञापन

उद्धव प्रसंग पर अमृतवर्षा करते हुए महाराज ने कहा कि उद्धव ने गोपियों को निरगुणी ब्रह्म एवं योग का उपदेश देना चाहा, लेकिन गोपियां ज्ञान मार्ग की बजाय प्रेम मार्ग को पसंद करती थी। वे भगवान से एकनिष्ठ प्रेम में दृढ़ विश्वास प्रकट करती हैं। महाराज ने अपने प्रवचनों के माध्यम से गोरक्षा की बात कही क्योंकि गाय को नष्ट करने से वेद, ब्राह्मण, तपस्या और यज्ञ स्वतः ही नष्ट हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा पंडाल में महाराज को प्रो. तारा चंद गुप्ता, सभा महासचिव सुधीर विंदलस, कोषाध्यक्ष अशोक सिंगला, कैलाश मल्होत्रा, बृज मोहन गोयल, राकेश गुप्ता, लक्ष्मी नारायण खन्ना आदि सहित विद्यालय प्राचार्य और मंदिर पुजारियों ने पुष्पहार भेंट कर अभिनंदन किया। मंच संचालन करते हुए लक्ष्मी नारायण खन्ना ने श्रोताओं से अनुरोध किया कि श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के एक दिन शेष हैं। ज्ञानयज्ञ का समापन छह मई को सुबह नौ बजे से शुरू होकर दोपहर एक बजे श्रीमद्भागवत कथा का विश्राम और महाराज का नगर वासियों को शुभ आशीर्वाद प्रवचन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed