फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   sorya chakra owner harkeerat singh lead rafel

शौर्य चक्र से सम्मानित हरकीरत सिंह कर रहे राफेल की अगुवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
sorya chakra owner harkeerat singh lead rafel
एयरफोर्स स्टेशन पर बुधवार को राफेल उतर जाएंगे। फ्रांस से अंबाला आने वाले इन 5 राफेल की अगुवाई कमांडिंग ऑफिसर शौर्य चक्र से हैं सम्मानित ग्रुप कैप्टन हरकीरत सिंह कर रहे हैं। हरकीरत सिंह इससे पहले मिग और सुखोई भी उड़ा चुके हैं। बता दें कि हरकीरत 17वीं स्क्वार्डन ‘गोल्डन एरो’ के कमांडिंग ऑफिसर हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2009 में ग्रुप कैप्टन हरकीरत सिंह को बहादुरी के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था। हरकीरत सिंह ने मिग 21 के इंजन में आई खराबी के बावजूद बड़ी बहादुरी से खुद को बचाते हुए मिग-21 को भी ज्यादा नुकसान नहीं होने दिया था। इसीलिए उन्हें शौर्य चक्र से नवाजा गया था। राफेल के लिए अभी तक कुल 16 पायलट ट्रेंड हो चुके हैं। अंबाला पहुंचने के हफ्ते भर में राफेल ऑपरेशन के लिए तैनात किए जा सकते हैं। 17 स्क्वार्डन के 18 राफेल फाइटर के लिए तीस के करीब पायलट तैनात होंगे। 150 से 200 ग्राउंड स्टाफ को राफेल के स्क्वार्डन की देख-रेख के लिए प्रशिक्षण जारी करवाया गया है।
विज्ञापन

घरों की छतों पर घूमते हुए पाए गए तो तुरंत होगा केस दर्ज
वहीं बलदेव नगर थाना प्रभारी ने मंगलवार को बलदेव नगर एरिया में घोषणा करवाई दी कि यदि कोई भी व्यक्ति अपने घर की छत पर घूमता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ तुरंत प्रभाव से केस दर्ज करवा दिया जाएगा। फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी के लिए तो पहले ही प्रशासन ने रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed