फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Six special trains will run for Bihar and UP

Ambala News: बिहार और यूपी के लिए चलेंगी छह विशेष ट्रेनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Six special trains will run for Bihar and UP
अंबाला। अंबाला मंडल से बिहार और यूपी जाने वाले प्रवासी श्रमिकों को रेलवे ने छह स्पेशल ट्रेनों की सौगात दी है। इन ट्रेनों के संचालन के लिए समय सारिणी और तारीख जारी हो गई है। स्टेशन पर भी स्पेशल ट्रेनों के संबंध में उद्धोषणा प्रणाली का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

इसके अलावा जनरल श्रेणी के यात्रियों को भी लंबी लाइनों से छुटकारा दिलाते हुए रेलवे ने यूटीएस एप आधारित क्यूआर कोड स्केन की सुविधा भी रेलवे स्टेशनों पर कर दी है। इसमें अंबाला कैंट सहित कालका, पटियाला, चंडीगढ़, सहारनपुर, पटियाला, धूरी, मोहाली, बठिंडा और जगाधरी-यमुनानगर रेलवे स्टेशन शामिल हैं। ट्रेन नंबर 04529 वाराणसी-बठिंडा का संचालन छह से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और वीरवार को होगा। 04530 बठिंडा से वाराणसी के बीच रविवार और बुधवार को पांच से 29 नवंबर तक चलेगी। ट्रेन दोनों दिशाओं में मंडल के रामपुरा फूल, बरनाला, धूरी, पटियाला, राजपुरा, अंबाला, यमुनानगर-जगाधरी और सहारनपुर स्टेशनों पर ठहरेगी। इसी प्रकार 04517 गोरखपुर-चंडीगढ़ तीन नवंबर से एक दिसंबर को प्रत्येक शुक्रवार और 04518 चंडीगढ़-गोरखपुर दो से 30 नवंबर को प्रत्येक वीरवार को चलेगी और यह ट्रेनें अंबाला और सहारनपुर स्टेशनों पर रुकेंगी। वहीं, 05577 सहरसा-अंबाला 24 नवंबर से आठ दिसंबर को प्रत्येक शुक्रवार, 05578 अंबाला-सहरसा 26 नवंबर से 10 दिसंबर को प्रत्येक रविवार को चलेगी।
विज्ञापन

मंडल से गुजरने वाली त्योहार स्पेशल ट्रेनें
ट्रेन नंबर 04645 बरौनी-जम्मूतवी 20 अक्तूबर से एक दिसंबर को प्रत्येक शुक्रवार, 04646 जम्मूतवी-बरौनी 19 अक्तूबर से 30 नवंबर को प्रत्येक वीरवार, 04677 पटना-फिरोजपुर कैंट 26 अक्तूबर से 30 नवंबर को प्रत्येक वीरवार, 04678 फिरोजपुर कैंट-पटना 25 अक्तूबर से 29 नवंबर को बुधवार, 04049 नई दिल्ली-कटरा 16 अक्तूबर से 30 नवंबर को सोमवार व शनिवार, 04050 कटरा-दिल्ली 17 अक्तूबर से एक दिसंबर को मंगलवार व रविवार, 01653 वाराणसी-कटरा 24 अक्तूबर से 28 नवंबर तक मंगलवार, 01654 कटरा-वाराणसी 22 अक्तूबर से 26 नवंबर तक रविवार, 05005 गोरखपुर-अमृतसर 20 अक्तूबर से एक दिसंबर तक शुक्रवार, 5006 अमृतसर-गोरखपुर 21 अक्तूबर से दो दिसंबर तक शनिवार, ट्रेन नंबर 04623 दिल्ली-फाजिल्का का संचालन 31 अक्तूबर मंगलवार और 04624 फाजिल्का-दिल्ली का संचालन 27 अक्तूबर शुक्रवार को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल से चलने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच
ट्रेन नंबर 14553 और 54 दिल्ली-दौलतपुर चौक-दिल्ली में तृतीय एसी का एक और स्लीपर श्रेणी के 2 कोच, 12231 व 32 लखनऊ-चंडीगढ़-लखनऊ जनरल कोच की जगह तृतीय एसी कोच, 14217 और 18 प्रयागराज-चंडीगढ़-प्रयागराज जनरल कोच हटाकर तृतीय एसी कोच, 12045 और 46 नई दिल्ली-चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी एक एसी चेयरकार, 12241 व 42 चंडीगढ़-अमृतसर-चंडीगढ़ द्वितीय एसी एक और तृतीय एसी कोच 2, 14505 और 06 अमृतसर-नंगलडमै-अमृतसर तृतीय एसी 2 और जनरल श्रेणी 3, 14523 व 24 बरौनी-अंबाला-बरौनी जनरल कोच की जगह तृतीय एसी कोच, 12449 और 50 मडगांव-चंडीगढ़-मडगांव पावर कार की जगह एसएलआर, 14521 और 22 दिल्ली-अंबाला-दिल्ली जनरल श्रेणी 2, 04603 व 04 बठिंडा-फिरोजपुर-बठिंडा जनरल श्रेणी कोच 3, 04657 और 58 बठिंडा-फिरोजपुर जनरल श्रेणी 3, 04569 और 70 अंबाला-कालका-अंबाला जनरल का एक कोच लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed