फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Six more trains will be operated for vaishno devi

मां के भक्तों को रेलवे ने चैत्र नवरात्रे से पहले दी 6 नई ट्रेनों की सौगात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 03:16 AM IST
विज्ञापन
Six more trains will be operated for vaishno devi
चैत्र नवरात्र से पहले मां के दर तक जाने की चिंता में बैठे भक्तजनों को राहत देते हुए रेलवे ने 3 जोड़ी यानी 6 अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। इनमें से एक जोड़ी का संचालन वीरवार से, दूसरी जोड़ी का छह अप्रैल से और तीसरी का संचालन 10 अप्रैल से होगा।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार जल्द ही कुछ अन्य स्पेशल ट्रेन भी श्रीमाता वैष्णो दरबार कटरा के लिए चलाई जा सकती हैं। वर्तमान में छावनी जंक्शन से 144 ट्रेनों का आवागमन हो रहा है। इस तरह 10 अप्रैल तक इनकी संख्या बढ़कर 150 के करीब पहुंच जाएगी। कुछ ट्रेनों का प्रस्ताव आगामी कार्रवाई के लिए भेजा हुआ है। बता दें कि गत वर्ष चैत्र नवरात्रों में लॉकडाउन के चलते भक्तजन मां के दरबार में हाजिरी नहीं लगा पाए थे।
विज्ञापन

वर्तमान में दरबार की तरफ जाने वाली 27 जोड़ी ट्रेनें
ट्रेन 02421/22 इलाहबाद-जम्मूतवी,01077/78 पूणे-जम्मूतवी,08309/10 संभलपुर-जम्मूतवी, 02355/56 पटना-जम्मूतवी,09805/06 कोटा-उधमपुर, 02237/38 वाराणसी-जम्मूतवी,04131/32 प्रयागराज-उधमपुर, 02331/32 हावड़ा-जम्मूतवी, 02587/88 गोरखपुर-जम्मूतवी, 05097/98 भागलपुर-जम्मूतवी, 22439/40 नई दिल्ली-कटड़ा, 04671/72 बांद्रा-कटड़ा, 04675/76 गांधीधाम-कटड़ा, 04677/78 हापा-कटड़ा, 04679/80 जामनगर-कटड़ा, 02919/20 डॉ.आंबेडकर नगर-कटड़ा, 08215/16 दुर्ग-जम्मूतवी, 02751/52 नांदेड-जम्मूतवी, 02461/62 नई दिल्ली-कटड़ा, 04605/06 ऋषिकेश-जम्मूतवी, 04609/10 ऋषिकेश-कटड़ा, 04645/46 जसलमेर-जम्मूतवी, 04661/62 बाड़मेर-जम्मूतवी, 02425/26 नई दिल्ली-जम्मूतवी, 04997/98 वाराणसी-बठिंडा, 04607/08 वाराणसी-कटड़ा व 05703/04 न्यू जलपाईगुडी-जम्मूतवी स्पेशल ट्रेन संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस माह इन ट्रेनों की मिली सौगात
वीरवार एक अप्रैल से दैनिक ट्रेन नंबर 02445/46 नई दिल्ली-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा संचालित हो गई है। वहीं ट्रेन नंबर 02277 तिरूपति-जम्मूतवी साप्ताहिक हमसफर 6 अप्रैल से प्रत्येक मंगलवार, 02278 जम्मूतवी-तिरूपति 9 अप्रैल से प्रत्येक शुक्रवार और दिल्ली सराय रोहिल्ला से जम्मूतवी के बीच दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 02265/66 का संचालन 11 अप्रैल से हो जाएगा।

मां के भक्तों को सौगात
चैत्र नवरात्र पर मां के भक्तों को कुछ अतिरक्ति ट्रेनों की सौगात मिलेगी। इनमें कुछ ट्रेन सीधा कटरा तक तो कुछ का जम्मूतवी तक संचालन होगा। एक जोड़ी ट्रेन का संचालन वीरवार से हो गया है, वहीं 2 जोड़ी ट्रेनों के रैक तैयार किए जा रहे हैं ताकि निर्धारित तारीख पर ट्रेनों का संचालन सुचारू ढंग से किया जा सके।
- हरि मोहन, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed